फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रविवार तड़के एक घर में एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. यह विस्फोट सुबह करीब 3 बजे किराए के चार मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर हुआ, जब परिवार सो रहा था. सेकंड फ्लोर पर AC फटा, लेकिन फर्स्ट फ्लोर पर धुआं भरने से पति पत्नी बेटी और कुत्ते की मौत हो गई. पहली मंजिल पर रहने वाले पीड़ितों की पहचान सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर और उनकी बेटी सुजैन के रूप में हुई है. दंपति का बेटा आर्यन कपूर बालकनी से कूदकर विस्फोट में बच गया, लेकिन उसके पैरों में फ्रैक्चर हो गया और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, परिवार ने छत पर भागने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बंद था, जिससे तीनों सदस्यों और उनके पालतू कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई.
हालांकि, AC ब्लास्ट का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी 2024 में कई राज्यों से एसी ब्लास्ट की खबरें आई थीं. ऐसे में अब सवाल उठता है कि एसी ब्लास्ट की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं और एसी ब्लास्ट की समस्या से कैसे बचें और क्या सावधानियां बरतें…
एसी ब्लास्ट की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं
वेदांग एयर कंडीशनर्स के लखन कठेरिया के अनुसार, “हाल ही में एसी में होने वाले धमाकों का सबसे आम कारण ज्यादा गरम होना और खराब वायरिंग है. अस्थिर बिजली आपूर्ति कंप्रेसर और मोटर पर अत्यधिक दबाव डालती है. अनियमित सर्विसिंग के परिणामस्वरूप फिल्टर जाम हो जाते हैं, कंडेनसर गंदे हो जाते हैं, या रेफ्रिजरेंट प्रबंधन में खराबी आ जाती है, जिससे आंतरिक तापमान और दबाव बढ़ जाता है”
मतलब अत्यधिक गर्मी में एसी के लगातार चलने से उसके ज्यादा गरम होने और फटने का खतरा बढ़ जाता है. इसके पीछे की वजहें हैं अत्यधिक गर्मी, खराब वायरिंग, अनुचित रखरखाव, बिजली का उतार-चढ़ाव (वोल्टेज) और खराब कूलिंग. इन परिस्थितियों में एसी के कंडेन्सर पर दबाव बढ़ जाता है. इससे कंडेन्सर के फटने की संभावना बढ़ जाती है. विस्तार से जानें कि एसी में ब्लास्ट होने के और क्या कारण हो सकते हैं.
- रेफ्रिजरेंट रिसाव: अगर एयर कंडीशनर के रेफ्रिजरेंट सिस्टम में रिसाव हो, तो रेफ्रिजरेंट बाहर निकलकर हवा में मिल सकता है. कुछ परिस्थितियों में, यह मिश्रण अत्यधिक ज्वलनशील हो सकता है और आग लगने पर विस्फोट का कारण बन सकता है.
- इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लेम: फॉल्टी वायरिंग, ओवरलोडेड सर्किट या अन्य इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लेम एयर कंडीशनिंग यूनिट के आंदर शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग का कारण बन सकती हैं. इससे आग लग सकती है या अन्य गंभीर स्थितियां पैदा हो सकती हैं.
- दबाव का बनना: कुछ रेयर मामलों में, कंप्रेसर या AC यूनिट के अन्य कंपोनेंट्स में खराबी के कारण सिस्टम के अंदर दबाव बढ़ सकता है. अगर इस दबाव को समय पर ठीक नहीं किया गया, तो इससे सिस्टम में दरार या अन्य गंभीर समस्याएं आ सकती है.
एसी ब्लास्ट की समस्या से कैसे बचें और क्या सावधानियां बरतें
- नियमित रखरखाव:गर्मी शुरू होने से पहले अपने AC की सर्विसिंग करवा लें, अपने एयर कंडीशनिंग यूनिट के लिए नियमित रखरखाव जांच शेड्यूल करें. इसमें सफाई, लीकेज की जांच, बिजली के कनेक्शन की जांच और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि सभी कंपोनेंट्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं.
- प्रॉपर इंस्टॉलेशन:इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपका एयर कंडीशनर किसी योग्य प्रोफेशनल द्वारा सही तरीके से स्थापित किया गया है. क्योंकि इम्प्रॉपर इंस्टॉलेशन से सुरक्षा संबंधी खतरे और ऑपरेशनल संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
- सर्किट को ओवरलोड करने से बचें:सुनिश्चित करें कि आपका एयर कंडीशनर आपके घर में इलेक्ट्रिकलसर्किट को ओवरलोड नहीं कर रहा है. आगर आपको कोई इलेक्ट्रिकल समस्या दिखाई देती है, जैसे कि AC चलने पर रोशनी टिमटिमाना, तो किसी इलेक्ट्रीशियन से एसी की वायरिंग चेक करवाएं. एयर फिल्टर को रेगुलर तौर से बदलें क्योंकि एक भरा हुआ फिल्टर एयरफ्लो को रोकता है, जिससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे वह ज्यादा गर्म हो जाता है और ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है.
- आसपासज्वलनशील मटेरियल ना रखें:अपने एसी को सांस लेने के लिए जगह दें. आउटडोर यूनिट के आसपास के एरिया को साफ रखें. उचित एयर फ्लो सुनिश्चित करने के लिए यूनिट के चारों ओर कम से कम दो फीट की जगह बनाए रखें. यूनिट के पास गैसोलीन या पेंट जैसी ज्वलनशील मटेरियल न रखें.
- एक्सटेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल न करें:कभी भी एक्सटेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल न करें. एसी यूनिट के लिए एक समर्पित सर्किट की आवश्यकता होती है. एक्सटेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल करने से सर्किट ओवरलोड हो सकता है और ज्यादा गर्म हो सकता है.
- AC की आवाज सुने:अपने एसी की आवाज हमेशा सुनें. असामान्य आवाजें या गंध आने वाले खतरे का संकेत हो सकती हैं. अगर आपका एसी यूनिट घिसने जैसी आवाज करता है, बहुत ज्यादा कंपन करता है, या जलने जैसी गंध छोड़ता है, तो उसे तुरंत बंद कर दें और किसी तकनीशियन से संपर्क करें.
इन टिप्स को करें फॉलो
- अत्यधिक गर्मी के दौरान एसी कंप्रेसर को छाया में रखें.
- सुनिश्चित करें कि कंप्रेसर और कंडेनसर यूनिट के आसपास उचित वेंटिलेशन हो ताकि यूनिट ज्यादा गर्म न हो.
- एयर फिल्टर साफ रखें और यूनिट पर दबाव कम करें
- सुनिश्चित करें कि उचित जल निकासी के लिए खिड़की थोड़ी बाहर की ओर झुकी हो.
- एसी को सीधे उसके सर्किट से जोड़ने के लिए एक्सटेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल करने से बचें.
- अगर आपके एसी में कभी आग लग गई हो, तो उसे अनप्लग करें और नियमित रूप से वायरिंग की जांच करें.
- ऑर्डर यूनिट को रिफिल करते समय सुनिश्चित करें कि सही गैस का इस्तेमाल हो रहा है.
- उचित एयर फ्लो सुनिश्चित करने के लिए यूनिट के चारों ओर कम से कम दो फीट की जगह बनाए रखना उचित है.
- वायरिंग, ढीले कनेक्शनों का निरीक्षण करने और संभावित समस्याओं की पहचान करने के लिए किसी तकनीशियन से जरूर मिलें


