टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू कौर और सोनम बाजवा स्टारर मास एक्शन फिल्म बागी 4 आज 5 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. मारकाट और खून खराबे से भरी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दी है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही रॉनी (टाइगर श्रॉफ) के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो आज खत्म हो चुका है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी खासी कमाई की है और पहले दिन बागी 4 अपनी पिछली तीनों किश्तों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. तो चलिए जानते हैं बागी 4 को लेकर दर्शकों का क्या कहना है और पहले दिन फिल्म कितना कमा सकती है.
- बागी 4 X रिव्यू
बागी 4 को लेकर दर्शकों का क्या कहना और उन्हें फिल्म कैसी लग रही है आइए जानते हैं.
वासु कपूर ने लिखते हैं, इंटरवल तक फिलम शानदार है, कहानी भी अच्छी है, टाइगर श्रॉफ कमाल के लगे हैं और सोनम बाजवा ने भी शानदार काम किया है.
एक ने हॉल के अंदर की तस्वीर शेयर कर बताया है कि मूवी हॉल 3/4 भरे हुए हैं’. एक और लिखता है, #Baaghi4 आखिर बन ही क्यों रही है, भाई गलत तरह की फिल्मों में अपनी मेहनत लगा रहा है, वो भले ही एक औसत एक्टर हो, लेकिन हर फिल्म में अपना 100% देता है, #War में उसका अभिनय वाकई शानदार था और #SinghamAgain में तो उसने बाकी भरोसेमंद एक्टर्स को भी मात दे दी’.
एक और दर्शक लिखता है, बागी 4 ना सिर्फ एक एक्शन फिल्म है, बल्कि एक खूबसूरत लव स्टोरी फिल्म भी है और फिल्म का गाना मरजाना इसका सबूत देता है, इसे मिस ना करें’.
एनटीआर यादव लिखते हैं, बागी 4 का फर्स्ट हाफ फायर है, टाइगर श्रॉफ का इंट्रो रोंगटे खड़े करने वाला है, एक्शन सीन ने हिलाकर रख दिया है, और गानों का तो पूछो मत, इंटरवल तक मजा आ गया’.
एक ने लिखा है, टाइगर श्रॉफ ने शानदार काम किया है, फिल्म वाकई में बहुत अच्छी है, एक्शन सीन तो बहुत जबरदस्त है, फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट भी अच्छी है और गाने भी लाजवाब हैं.
- बागी 4 एडवांस बुकिंग और डे 1
सैकनिल्क के अनुसार, बागी 4 ने डे 1 9892 शोज के लिए 2.23 लाख टिकट सेल कर 5.54 करोड़ रुपये कमाए और वहीं ब्लैक सीट के साथ यह आंकड़ा 8.47 करोड़ रुपये है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1.52 करोड़, दिल्ली में 1.33 करोड़, गुजरात में 78.3 लाख रुपये और राजस्थान में 63 लाख रुपये कमाए. फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुआ कहा जा रहा है कि यह 12 या 13 करोड़ रुपये से खाता खोल सकती है. अगर ऐसा हुआ तो वह बागी (2016) की ओपनिंग कमाई (11.94 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, लेकिन साथ में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स को जरूर पछाड़ने जा रही है.
- https://www.youtube.com/embed/58909OjAfeg
- बागी सीरीज का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
बागी (2016)
11.94 करोड़ रुपये ओपनिंग, भारत में 76.34 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 125.92 करोड़ रुपये.
बागी 2 (2018)
25 करोड़ रुपये ओपनिंग, भारत में कुल में कलेक्शन 164.38 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड 254.33 करोड़ रुपये
बागी 3 (2020)
17 करोड़ रुपये (ओपनिंग कलेक्शन) (भारत में कुल कलेक्शन- 93.37 करोड़ रुपये है और वर्ल्डवाइड 111.15 करोड़ रुपये)
बागी 4 (2025)
खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के अनुसार फिल्म मॉर्निंग शो से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है


