सूखी लाल मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलेट और थायमिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं. इस मिर्च का इस्तेमाल अक्सर खाना पकाने में मसाले के रूप में किया जाता है. ये आपके खाने के स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. खाना पकाने में सूखी लाल मिर्च का नियमित इस्तेमाल मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकता है, वजन कम कर सकता है और दिल की सेहत की रक्षा कर सकता है.
मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा: सूखी लाल मिर्च आयरन से भरपूर होती है. यह हीमोग्लोबिन बढ़ाती है. यह मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है. मस्तिष्क को पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति संज्ञानात्मक क्षमताओं में सुधार करती है. यह अल्जाइमर रोग से बचाव कर सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह मानसिक समस्याओं को कम करने में मददगार है.
कोलेस्ट्रॉल कम करता है: हावर्ड हेल्थ के अनुसार, सूखी लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. यह रक्त के थक्कों को रोकता है और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है.

वजन घटाने में मददगार: लाल मिर्च का सेवन वजन घटाने में मददगार होता है. इसमें मौजूद कैप्साइसिन जैसे गुण शरीर में कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करते हैं. यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को घोलता है. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और खाने के बाद लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देता है.
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें लाल मिर्च नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करना चाहिए. लाल मिर्च खाने से गैस्ट्रिक जूस और पाचक एंजाइम बढ़ते हैं. इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और पाचन संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है.
ब्लड प्रेशर कम करता है: नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसीन के मुताबिक, लाल मिर्च में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है. यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से ब्लड वेसेल्स को आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. इसमें कैप्साइसिन भी होता है, इसके साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण होते हैं. यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है.

खांसी-जुकाम दूर भगाएं: लाल मिर्च के एंटीमाइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण नाक की जकड़न को कम करने में मदद करते हैं. इसके सेवन से सर्दी-जुकाम को कम करने में मदद मिलती है. यह साइनस जैसे संक्रमणों से भी बचाता है और इनसे लड़ने में मदद करता है.
हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार: लाल मिर्च में विटामिन A, विटामिन K, विटामिन B6 और विटामिन C भी होते हैं. ये सभी ब्लड को शुद्ध करने में मदद करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन के चलते मिर्च में तीखा आता है, जो सूजन को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है.
आंखों के स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम: सूखी लाल मिर्च विटामिन ए से भरपूर होती है. इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. दृष्टि संबंधी समस्याएं कम होती हैं. नियमित रूप से मिर्च खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
सुंदरता के लिए अच्छा: सूखी लाल मिर्च विटामिन सी से भरपूर होती है. यह बालों और त्वचा की मरम्मत करने और जरूरी प्रोटीन व कोलेजन बनाए रखने में मदद करती है. विटामिन ए बालों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखता है.


