Monday, April 6, 2026

डायबिटीज को मैनेज करने के लिए लोग दवाइयों के साथ-साथ कई अन्य उपायों का भी इस्तेमाल करते हैं, आज जानिए केले के फूल के उपाय…

Share

इसमें कोई शक नहीं कि डायबिटीज एक बेहद गंभीर और लाइलाज बीमारी है. लेकिन सही डाइट मैनेजमेंट के जरिए इस बीमारी को कंट्रोल में किया जा सकता है. एक्सरसाइज, आहार फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के सेवन जैसे आसान तरीकों से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. वहीं कई प्रभावी चिकित्सा और आयुर्वेदिक तरीके भी हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं.

  • केला भी एक ऐसा ही पेड़ है, जिसका फल तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही इसके पत्ते, तना और फूल भी काफी लाभकारी माने जाते हैं. शोध के अनुसार, केले के फूलों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं. आप केले के फूलों को कच्चा भी खा सकते हैं और इससे कई तरह के व्यंजन भी बना सकते हैं. आइए इस खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि डायबिटीज में केले का फूल क्यों फायदेमंद है और इसे कैसे खाना चाहिए…
  • शोध में हुआ बड़ा खुलासा
    दरअसल, 2011 में हुए एक शोध के अनुसार, केले के फूल डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में फायदेमंद पाए गए हैं. यह शोध डायबिटीज से ग्रस्त चूहों पर किया गया था, जिनका वजन अधिक था और उनके खून व पेशाब में शुगर का स्तर बहुत अधिक था. अध्ययन में पाया गया कि केले के फूलों के सेवन से इन चूहों के शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो गया. इसी तरह, 2013 में हुए एक अन्य शोध में भी ऐसे ही नतीजे मिले थे, यह शोध नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन द्वारा किया गया था. इस अध्ययन के अनुसार, केले के फूलों के सेवन से डायबिटीज के मरीजों के शरीर में एक खास तरह के प्रोटीन का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जो शुगर को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है.

केले के फूल डायबिटीज मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद हैं?
साइंस डायरेक्ट में प्रकाशित एक रिसर्च में बताया गया है कि इन परिणामों से पता चलता है कि केले के फूल और pseudostem में एंटी-डायबिटीक और एंटी-एजी गुण होते हैं और ये डायबिटीज रोगियों के लिए पूरक आहार के रूप में फायदेमंद हैं. केले के फूल और pseudostem का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इनमें आहारीय फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है. इसीलिए केले के फूल या तने को डायबिटीज रोग के प्रबंधन में उपयोगी माना जाता है.

केले के फूल के अन्य लाभ

  • केले के फूल का सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है क्योंकि इसमें आयरन की सही मात्रा पाई जाती है. केले के फूल के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है.
  • केले का फूल इंसुलिन को कंट्रोल करता है, इसलिए इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है.
  • केले के फूल से बने डिशेज खाने से आप स्ट्रेस और चिंता से भी छुटकारा पा सकते हैं क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की सही मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लिए एंटी-डिप्रेसेंट का काम करता है.
  • इस फूल का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है.
  • केले का फूल दिल की बीमारी को रोकने में भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है.

केले के फूल का सेवन कैसे करें?
केले के फूलों को आप कच्चा भी खा सकते हैं क्योंकि ये मुलायम और आसानी से पचने वाले होते हैं, इसलिए इन्हें कच्चा खाने में कोई दिक्कत नहीं होती है. इसके अलावा, आप केले के फूलों से कई तरह के व्यंजन भी बना सकते हैं जैसे – केले के फूल की सब्जी, जिसे सूखा और ग्रेवी दोनों तरह से बनाया जा सकता है. यह सब्जी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है. आप केले के फूलों को सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं. इसके अलावा, आप इस फूल को पीसकर चटनी बनाकर भी खा सकते हैं.

Read more

Local News