Friday, July 3, 2026

सितंबर का पहला दिन और बिहार के आसमान से गायब होती बूंदाबांदी. बारिश थमते ही पारा चढ़ रहा है….

Share

सितंबर का पहला दिन और बिहार के आसमान से गायब होती बूंदाबांदी. बारिश थमते ही पारा चढ़ रहा है और उमस लोगों को बेहाल कर रही है. सवाल यही है—क्या अब मॉनसून अलविदा कहने की तैयारी कर रहा है?

बिहार में मॉनसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. अगस्त के आखिरी हफ्ते तक जिन जिलों में हल्की-फुल्की बारिश लोगों को राहत दे रही थी, वहां अब सूरज की तपिश और नमी का असर बढ़ने लगा है. रविवार को डेहरी, मोतिहारी, औरंगाबाद और जीरादेई जैसे कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन ज्यादातर जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा.

राजधानी पटना सहित कई जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली. नतीजा यह हुआ कि तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हवा में नमी के कारण उमस और बढ़ गई है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि सितंबर के पहले हफ्ते में यही हाल रहने वाला है.

आज का मौसम

01 सितंबर को बिहार का मौसम उमस से भरा रहने वाला है. पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, खगड़िया, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बांका के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. हालांकि इसकी संभावना काफी कम है.

Read more

Local News