पटना समेत बिहार के 28 जिलों में गरज और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। सिवान और गोपालगंज में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट है। अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। रविवार को पटना में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक वर्षा हुई कल्याणपुर में 90.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
पटना। राजधानी सहित 28 जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सिवान व गोपालगंज में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 24 घंटे बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।
रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बनी रही। बादलों की आवाजाही व धूप के कारण उमस का प्रभाव बना रहा।
रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में भारी वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी चंपारण के अधिसंख्य भागों में वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में सर्वाधिक वर्षा 90.2 मिमी दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में 82.4 मिमी, कोतवा में 48.2 मिमी, सुगौली में 42.8 मिमी, पताही में 38.2 मिमी, संग्रामपुर में 36.2 मिमी, रक्सौल में 34.6 मिमी, मोतिहारी में 33.2 मिमी, अरेराज में 30.4 मिमी।
सिवान के सिसवन में 23.4 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगराब्रिज में 20 मिमी, गोपालगंज के फुलवरिया में 18.8 मिमी, बांका के शंभूगंज में 18.4 मिमी, गोपालगंज में 18.2 मिमी।
गयाजी में 17.2 मिमी, शिवहर में 16.8 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 16 मिमी एवं बक्सर के नवानगर में 15.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 34.1 | 29.1 |
| गयाजी | 35.1 | 26.8 |
| भागलपुर | 33.0 | 27.9 |
| मुजफ्फरपुर | 32.0 | 27.4 |


