नए सप्ताह में कुछ लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है. वहीं, धन के मामले में खुशखबरी मिल सकती है.
मेष- यह सप्ताह आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है. बुजुर्ग लोगों को इस सप्ताह किसी बात को लेकर तनाव रहेगा. वहीं, गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी. धन के मामले में यह सप्ताह काफी कुछ लेकर आ रहा है. आपको फायदा होगा. इस सप्ताह आपकी किसी काम को लेकर कोई चिंता थी तो वह दूर होती दिख रही है. आपको आने वाले सप्ताह में पुराने निवेशों से भी अच्छा लाभ मिलेगा. करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. बिजनेस की बात करें तो आप किसी को भी पार्टनर ना बनाएं और अपने बिजनेस की योजना पर पूरा फोकस करें. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है.विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है. इस सप्ताह सेहत कुछ परेशान करेगी. अपनी सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें.
वृषभ- यह सप्ताह इस राशि के लिए अच्छा रहेगा. आपको इस समय में अपने कामों पर फोकस बनाए रखना है. यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे तो आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी. वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा. आने वाल सप्ताह में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. नौकरी में कोई समस्या है तो वह भी आसानी से दूर होगी. आपको इस सप्ताह रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. आप अपने खर्चों पर रोक लगाएं, वरना मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर सीनियर से बात करें. समय को बर्बाद ना करें. आपकी सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी वह भी दूर होगी.
मिथुन- आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस समय में प्रेम जीवन में पड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा. गृहस्थ जीवन में परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा. धन को लेकर आप इस सप्ताह किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं. आप इस समय में किसी इन्वेस्टमेंट को लेकर सतर्क रहें. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहना होगा. इस सप्ताह कुछ समस्याएं आने की संभावना है. पढ़ाई पर फोकस बनाने की कोशिश करेंगे. वहीं, उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी मेहनत बढ़ानी होगी, तभी परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. यह सप्ताह आपके लिए सेहत को लेकर कमजोर रहने वाला है.
कर्क- यह सप्ताह आप हर काम सोच समझ कर ही करें. वरना बड़ा नुकसान हो सकता है. शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से जीएंगे. किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे तो आपकी समस्या का समाधान होगा. अपने खर्चों का लेखा-जोखा सही से रखें तो बेहतर रहेगा. इस सप्ताह आपकी इनकम बढ़ सकती है, लेकिन खर्चों पर भी लगाम लगानी पड़ेगी. किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है. करियर के लिहाज से यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. किसी काम को लेकर ज्यादा उत्साहित ना हो वरना गड़बड़ी होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. इनको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा. आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा.
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए मिले हुए परिणाम लेकर आएगा. इस सप्ताह गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव महसूस हो सकता है, जिस कारण आपके जीवनसाथी से दूरी बढ़ सकती है. धन की बात करें तो इस सप्ताह सोच-समझ कर खर्च करें, तो अच्छा रहेगा. वहीं, व्यवसाय कर रहे लोगों को आने वाले सप्ताह में कुछ महत्वपूर्ण और नए मौका मिलेंगे. ध्यान से काम करें. इस संबंध में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी होगी, तभी परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखें. बात सेहत की तो थोड़ी सतर्कता बरतें. लापरवाही भारी पड़ सकती है.
कन्या- यह सप्ताह आपके लिए थोड़ी चिंता लेकर आने रहा है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को नए सप्ताह में अपने साथी के व्यवहार से परेशानी होगी. गृहस्थ जीवन में यदि तालमेल नहीं बैठाया तो रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी. धन को लेकर इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहें क्योंकि आपको किसी निवेश से नुकसान होने की संभावना है. इनकम के सोर्स पर आप ध्यान दें. करियर में आपको अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी. विद्यार्थियों को इस सप्ताह नए कोर्स में एडमिशन मिल सकता है. जिसके चलते स्थान परिवर्तन होगा. अपनी सेहत का ध्यान रखें.
तुला- यह सप्ताह आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा. प्रेमी लोग नए सप्ताह में अपनी समस्याओं को मिल बैठकर दूर करें. सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन में बिना बेवजह समस्याएं बढ़ेंगी. ध्यान रखें. धन के मामले में यह सप्ताह बेहतर रहेगा लेकिन निवेश करते समय ज्यादा उतावलापन मत दिखाएं, वरना नुकसान हो सकता है. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा. इस समय कोई बड़ा काम अपने हाथ में ले सकते हैं. बिजनेस कर रहे लोगों को नए सप्ताह में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. अपने धन को लेकर सतर्क रहें. नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं. वहीं, कुछ कामों को लेकर आपको भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों को सप्ताह अच्छी सफलता मिलने की संभावना है. आपको मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है. इस सप्ताह पूरे एनर्जी से भरपूर रहेंगे लेकिन आपको सेहत से खिलवाड़ नहीं करना है.
वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. लोग अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से निभाएंगे. माहौल खुशनुमा रहेगा. गृहस्थ जीवन में सप्ताह कुछ कंफ्यूजन होने से समस्याएं आएंगी. आप कोई ऐसी बात ना करें जिससे कि मन परेशान हो. धन के मामले में यह सप्ताह आपको अच्छे लाभ देगा. इस समय आपको डूबा हुआ धन भी मिल सकता है. इससे आपकी स्थिति मजबूत बनेगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी. इससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे. विद्यार्थी वर्ग आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. बिजनेस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं इसलिए किसी अजनबी पर आंख बंद कर भरोसा ना करें. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहतर है क्योंकि उन्हें अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा. नया सप्ताह आपकी सेहत के लिए चिंतादायक रहेगा.
धनु- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. इस सप्ताह किसी बेवजह के वाद-विवाद में ना पड़े. अपने साथी पर भरोस रखें. धन के मामले में यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा, लेकिन आप अपने खर्चों को बेतहाशा बढ़ाने से नुकसान हो सकता है. आप यदि किसी से धन को लेकर कोई वादा करेंगे तो वह समस्या बन सकता है. विद्यार्थियों का कंसंट्रेशन कमजोर रहेगा. आपको इस समय किसी विषय में बदलाव करने से भी नुकसान हो सकता है. इस सप्ताह अपनी सेहत को प्राथमिकता दें. लाभ होगा. आपको अच्छा खान-पान रखना होगा. ज्यादा तनाव मत पालें.
मकर- यह सप्ताह आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है. इस सप्ताह प्रेम में पड़े लोग अपने रिश्ते को लेकर परेशान रहेंगे. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते में खुशियां महसूस करेंगे. यह सप्ताह आपके लिए धन के मामले में थोड़ा चिंता दिख रहा है. आपको इस सप्ताह अपने बेफिजूल खर्चों पर रोक लगाना पड़ेगा. आप अपने इनकम के सोर्स पर ध्यान दें. कोई ऐसा कार्य ना करें, जिससे भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़े. वहीं, बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना है. डूबा हुआ धन भी समय से मिल सकता है. नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं. कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा. किसी कंपटीशन में भी सफलता मिलने में मुश्किल होगी. इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें.
कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेमी लोग ज्यादा टेंशन मत पालें. आपके मन में यदि कोई बात हो तो आप अपने साथी को बताएं. वैवाहिक जीवन के लोग इस हफ्ते अपने रिश्ते में अहम को दूर रखें. इस सप्ताह धन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें. नए सप्ताह में निवेश करने से पहले किसी अनुभव व्यक्ति से सलाह अवश्य लें. बिजनेस कर रहे लोगों को सप्ताह में इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपने कामों पर फोकस लगाना होगा. कोई महत्वपूर्ण काम करने जा रहे हैं तो अपने साथी से एक बार परामर्श अवश्य कर लें. नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. विद्यार्थी नए सप्ताह में थोड़ा परेशान रहेंगे क्योंकि शिक्षा में उन्हें उतना फल नहीं मिलेगा लेकिन फिर भी उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी. सेहत को लेकर यह सप्ताह ठीक नहीं है. बीमारियों के बढ़ने से परेशान रहेंगे.
मीन- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा. प्रेमी जीवन जी रहे लोग अपने साथी के समक्ष प्रेम का इजहार करेंगे. गृहस्थ जीवन में आपको संयम बरतने की आवश्यकता है. आपको किसी बात को लेकर मनमर्जी नहीं चलानी है. आपको इस सप्ताह मनचाहे धन के प्रति होगी और आप अपने खर्चे में भी कोई कटौती नहीं करेंगे. आपकी इनकम भी बढ़ेगी. आप निवेश के बारे में भी सोचें. व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ लोगों का पूरा साथ मिलेगा, जो उनके व्यवसाय में चार चांद लगाएंगे. नौकरी को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और कुछ समस्याओं के कारण आप बदलाव के भी योजना बना सकते हैं. विद्यार्थी इस सप्ताह अपनी पढ़ाई पूरा मन लगाकर करें, जिससे आपको अच्छी सफलता मिलेगी. इस समय मैं आप किसी सरकारी कंपटीशन के लिए भी तैयारी कर सकते हैं और आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी. यदि शुगर बीपी की समस्या है तो वह बढ़ सकती है.


