Sunday, July 5, 2026

बिहार, गयाजी और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट….

Share

बिहार के कई हिस्सों में 15 अगस्त को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। गयाजी और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वाल्मीकि नगर में सबसे अधिक 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई है जिसमें अथमलगोला में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में 15 अगस्त के दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। गयाजी और पश्चिम चंपारण में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है।

गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

पटना जिले के अथमलगोला में सर्वाधिक वर्षा 226.2 मिमी दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में गुरुवार को छह डिग्री वृद्धि के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

34.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मोतिहारी व डेहरी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा 

पटना के बाढ़ में 198.8 मिमी, नालंदा के नूरसराय में 148.8 मिमी, पटना के बख्तियारपुर में 137.8 मिमी, गयाजी के मोहरा में 134.2 मिमी, अतरी में 134.2 मिमी, पटना के खुशरूपुर में 126.2 मिमी, गयाजी के नीमचक बथानी में 124.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, वैशाली के राघोपुर में 121 मिमी, नालंदा के हिलसा में 112.4 मिमी, नालंदा के थरथरी में 108 मिमी, बिहारशरीफ में 105 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 87.2 मिमी, वैशाली के महुआ में 80.8 मिमी, नालंदा के हरनौत में 80.4 मिमी एवं समस्तीपुर के पटोरी में 79.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read more

Local News