Tuesday, June 30, 2026

3 राशियों पर संकट के बादल! बढ़ेगा मानसिक तनाव – सूर्य का सिंह में प्रवेश…

Share

 ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त को तड़के 2:00 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 17 सितंबर तक यहीं स्थित रहेंगे. चूंकि सिंह सूर्य की अपनी राशि है, इसलिए यह गोचर अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है. यह आत्मबल, नेतृत्व, प्रसिद्धि और अहं का प्रतीक है. हालांकि, यह परिवर्तन सभी राशियों के लिए समान रूप से शुभ नहीं होता.

ज्योतिषाचार्य विनय कुमार मिश्रा के अनुसार इस बार सूर्य का सिंह राशि में गोचर विशेष रूप से कन्या, मकर और कुंभ राशियों के लिए कई तरह की परेशानियां ला सकता है. इन जातकों को स्वास्थ्य, संबंधों, धन और मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि – मानसिक तनाव और खर्चों से सतर्क रहें
कन्या राशि के लिए सूर्य का यह गोचर उनकी कुंडली के बारहवें भाव में होगा, जो हानि, खर्च, विदेश यात्रा, एकांत, और मानसिक शांति से जुड़ा होता है. इस अवधि में कन्या जातकों को अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक रूप से यह समय अस्थिरता भरा हो सकता है, इसलिए धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे.

इसके अलावा, नींद की कमी, चिंता और थकावट जैसी मानसिक समस्याएं भी उभर सकती हैं. यह समय अंतर्राष्ट्रीय संपर्क या विदेश यात्रा के योग भी बना रहा है, जो करियर में दीर्घकालिक लाभ दे सकते हैं.

मकर राशि – सेहत और अचानक घटनाओं से बचाव करें
मकर राशि के लिए सूर्य का यह गोचर आठवें भाव में हो रहा है, जिसे ज्योतिष में सबसे रहस्यमयी और संवेदनशील भाव माना जाता है. यह भाव अचानक बदलाव, दुर्घटना, रोग, से जुड़ा होता है. इस दौरान मकर जातकों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए. कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है या नई स्वास्थ्य समस्या सामने आ सकती है.

इसके अलावा, अचानक आर्थिक खर्चों का बोझ बढ़ सकता है, गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि, यह समय आध्यात्मिक जागरूकता और गूढ़ ज्ञान की ओर रुझान का अवसर भी प्रदान करता है.

कुंभ राशि – वैवाहिक जीवन और साझेदारी में टकराव संभव
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर सप्तम भाव में हो रहा है, जो जीवनसाथी, साझेदारी, विवाह और सामाजिक संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है. इस समय वैवाहिक जीवन में तनाव या टकराव हो सकता है. अहं का टकराव, संप्रेषण की कमी और गलतफहमियाँ रिश्ते में दूरी ला सकती हैं. यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ संयम, समझ और संवाद बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होगा.

बिजनेस पार्टनरशिप में भी यह समय कठिन हो सकता है. साझेदार से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं. किसी भी नई साझेदारी या समझौते से पहले पूरी जांच-पड़ताल और विचार करना आवश्यक है.

Read more

Local News