Sunday, July 5, 2026

2 वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस – तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें….

Share

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है और उन्होंने अपना EPIC नंबर भी शेयर किया था जो रिकॉर्ड में नहीं पाया गया। चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया है।

आरजेडी (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। उन्होंने दावा किया था है कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

तेजस्वी के अनुसार उन्होंने जो EPIC नंबर (RAB2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्डस में नहीं है। इस को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी करते हुए EPIC नंबर RAB2916120 का विवरण मांगा है ताकि इसकी जांच की जा सके।

Read more

Local News