Thursday, March 19, 2026

मरकच्चो थाना क्षेत्र की एक 27 वर्षीया महिला के साथ मारपीट कर उसके पति ने पेशाब पिला दिया….

Share

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र की एक 27 वर्षीया महिला के साथ मारपीट कर उसके पति ने पेशाब पिला दिया है। महिला ने यह आरोप अपने पति पर लगाते हुए शुक्रवार को मरकच्चो थाना में आवेदन दिया है। उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ 2022 में मरकच्चो प्रखंड की उत्तरी पंचायत स्थित ब्लाक पर सोनू साव पिता स्वर्गीय वासुदेव साव के साथ हुई थी।

कोडरमा)। मध्य प्रदेश  के सिहोर जिले में विवाहिता के साथ मारपीट कर पेशाब पिलाने की घटना की पुनरावृति झारखंड में भी देखने को मिली है। कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र की एक 27 वर्षीया महिला के साथ मारपीट कर उसके पति ने पेशाब पिला दिया है।

महिला ने यह आरोप अपने पति पर लगाते हुए शुक्रवार को मरकच्चो थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में महिला ने कहा कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ 2022 में मरकच्चो प्रखंड की उत्तरी पंचायत स्थित ब्लाक पर सोनू साव, पिता स्वर्गीय वासुदेव साव के साथ हुई थी।

आवेदन में बताया है कि शादी होने के 10 माह तक सब ठीक-ठाक रहा। उसके बाद उनका पति सोनू साव जो बेरोजगार है, कारोबार के लिए पांच लाख नगद रुपये अपने मां-बाप से मांग कर लाने को कहने लगा। जब महिला ने कहा कि उसके पिताजी गरीब हैं, वह नहीं दे पाएंगे तो प्रताड़ना शुरू हो गई।

पति उसके साथ मारपीट करने लगा। 27 जुलाई को शाम 4 बजे पति ने उससे कहा कि रक्षाबंधन में तुम अपने मायके जा रही हो तो अपने मां-बाप से पांच लाख रुपये मांग कर लेती आना। इस पर उसने असमर्थता जताई तो पति ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। कमरे में बंद वह प्यास से तड़पने लगी। 

जब उसने पानी मांगा तो पति ने उसे पेशाब पिला दिया। महिला ने यह भी बताया कि इसके पूर्व भी सोनू उसके साथ मारपीट करता हुआ छत पर से नीचे धकेल दिया था।  इससे उसके दोनों पैर टूट गए थे। बाद में ग्रामीण स्तर पर समझौता कर मामले को निपटा दिया गया था।

दिए गए आवेदन में महिला ने मरकच्चो थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर आरोपित सोनू साव ने पत्नी के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी बेबी कुमारी शादी में दिए गए 2.5 लाख के जेवर और उनकी मां के भी कुछ जेवर लेकर घर से निकल गई है।

पुलिस मामले की जांच की रही है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि पति ने उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। पति ने उसके साथ मारपीट भी की है।आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Read more

Local News