Thursday, July 9, 2026

patna के अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज

Share

पटना में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। 375 टीमें लार्वानाशक छिड़काव और फॉगिंग कर रही हैं। हर टीम 50 घरों में छिड़काव करेगी। सरकारी अस्पताल स्कूल और कार्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फॉगिंग के लिए 155304 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निगम का लक्ष्य है कि डेंगू पर नियंत्रण किया जा सके।

पटना। इस साल मानसून की बारिश भले ही कम हुई हो, लेकिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जुलाई में अब तक 12 और जून में 18 नए डेंगू मरीज मिले हैं। इसकी रोकथाम के लिए पटना नगर निगम ने 375 विशेष टीमों को तैनात कर दो चरणों में लार्वानाशक छिड़काव और फॉगिंग अभियान शुरू किया है।

इस अभियान की खासियत यह है कि हर दिन हर टीम 50 घरों में छिड़काव करेगी और सुबह-शाम फॉगिंग की जाएगी। साथ ही, सरकारी अस्पतालों, स्कूलों और कार्यालयों को विशेष रूप से चिह्नित कर छिड़काव और फॉगिंग की जाएगी।

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ छिड़काव नहीं, बल्कि हर वार्ड और अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। डॉक्टरों की निगरानी और जियो टैग मॉनिटरिंग के चलते इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

फॉगिंग के लिए 155304 पर कॉल करें

नगर आयुक्त ने बताया कि 375 टीमें हर वार्ड के 50 घरों में जाकर हर दिन टैंक, कूलर, निर्माण स्थल और छतों पर छिड़काव करेंगी। सभी वार्डों में सुबह और शाम दो पालियों में फॉगिंग की जा रही है। दिन में काटने वाले डेंगू मच्छरों को ध्यान में रखते हुए, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय विशेष फॉगिंग की जा रही है।

पीएमसीएच-एनएमसीएच जैसे बड़े अस्पतालों में दो पालियों में छिड़काव के लिए अलग-अलग टीमें तैनात हैं। अगर किसी इलाके में फॉगिंग या छिड़काव नहीं हो रहा है, तो आम जनता 155304 पर शिकायत दर्ज करा सकती है। शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर फॉगिंग कर दी जाएगी। निगम के अधिकारी हर हफ्ते दो बार इलाके का निरीक्षण करेंगे।

किस साल में कितने मामले

वर्षडेंगूचिकनगुनिया
2025698
20245041448
202355676
2022678446
202135310
202024316
20194905482

Table of contents [hide]

Read more

Local News