Thursday, July 9, 2026

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मिलेगा मौका , बिहार के इस जिले में नौकरियां ही नौकरियां

Share

शेखपुरा में 28 जुलाई को जिला नियोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इंटरमीडिएट स्नातक आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए निजी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलेंगे। उर्वरक कंपनी और राजस्थान की कंपनी में पुरुष और महिलाओं के लिए नौकरियां उपलब्ध हैं। जिला नियोजन विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है। युवाओं को शैक्षणिक और पहचान पत्र के साथ मेले में आना होगा।

शेखपुरा। 28 जुलाई को शेखपुरा जिला मुख्यालय के जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला नियोजन विभाग के द्वारा आयोजित किया जाएगा

रोजगार मेले में इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। निजी कंपनियों के द्वारा इसमें साक्षात्कार के बाद मौके पर ही नौकरी का प्रस्ताव दिए जाएंगे।

इसकी जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि 28 जुलाई को 11 बजे से रोजगार मेला लगेगा। जिसमें उर्वरक की कंपनी के द्वारा ब्रिक्री प्रतिनिधी, पुरुषों के लिए अवसर मिलेंगे।

30 पदों पर 20 वर्ष से 40 वर्ष के पुरुषों की भर्ती होगी। इसके लिए इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। इसमें 10 हजार रुपये से ऊपर मानदेय मिलेगा। साथ ही साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। नौकारी बिहार के जिले में दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान की एक कंपनी के द्वारा भी युवाओं को नौकरी दी जाएगी, जिसमें संयत्र चालक और सहायक की नौकरी है। इसमें पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए समान अवसर है। 15 सीट इसमें है। 18 से 30 वर्ष के युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

दसवीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा पास इसमें अनिवार्य है। इसमें 11 हजार रुपये से मानदेय की शुरुआत होती है  इसमें जॉब के लिए भिवंडी, राजस्थान जाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जिला नियोजन विभाग में निबंध होना इसके लिए अनिवार्य है। साथ ही साथ शैक्षणिक और अन्य पहचान पत्र के साथ रोजगार मेले में सभी को आना होगा।

उन्होंने कहा कि जिला नियोजन विभाग के द्वारा नियमित रूप से इस तरह के निजी कंपनियों को बुलाकर रोजगार मेला लगाया जाता है और बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी दी जाती है।

Read more

Local News