Thursday, July 9, 2026

जांच के दौरान SSP ने लिया एक्शन- ज्वेलरी पहनकर ड्यूटी कर रही थी 4 महिला पुलिसकर्मी

Share

सारण जिले में चार महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बड़े आभूषण पहनना महंगा पड़ा। वरीय पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान पाया कि वे ड्यूटी में लापरवाही बरत रही थीं और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का उल्लंघन कर रही थीं। परिणामस्वरूप उनका वेतन रोक दिया गया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

छपरा। सारण जिले में बड़े आकार के आभूषण पहनकर ड्यूटी करना चार महिला पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ा।

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने निरीक्षण के क्रम में ड्यूटी के दौरान बड़े आकार के आभूषण धारण करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड स्थित तनिष्क ज्वेलर्स के आस-पास सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में सिपाही/1447 प्रीति कुमारी, बीएसएपी/ 559 अनु कुमारी, बीएसएपी/412 दिपाली साह एवं बीएसएपी / 155 बिन्दु कुमारी द्वारा अपने कर्त्तव्य का निर्वहन न करते हुए जानबूझ कर प्रतिनियुक्ति स्थल पर निष्क्रिय थी।

ड्यूटी के दौरान पहनीं थी बड़े आकार की ज्वेलरी

इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गये निर्देश की अवहेलना करते हुए ड्यूटी के दौरान बड़े आकार के आभूषण धारण करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से वेतन धारित करते हुए विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।

उल्लेखनीय हो कि पुलिस मुख्यालय द्वारा कर्त्तव्य पालन के दौरान महिला पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बड़े आकार के आभूषण जैसे झुमका, नथिया, चूड़ियां एवं अन्य श्रृंगार प्रसाधन का पहनावा प्रतिबंधित किया गया है।

जिसे पत्र के माध्यम से सभी पुलिस कर्मियों को अनुपालन करने हेतु आदेशित किया गया है। साथ ही इसके बारे में अपराध गोष्ठी में भी बताया गया है। इसके बावजूद भी उक्त महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा ड्यूटी के दौरान बड़े आकार के आभूषण धारण किया गया।

Table of contents [hide]

Read more

Local News