Thursday, July 9, 2026

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने नया नारा दिया, बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार.

Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी की शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जो क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई हैं.

  • बिहार में ये परियोजनाएं 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की हैं, जबकि बंगाल में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शामिल हैं. ये दोनों ही चुनावी राज्य हैं और इन राज्यों में भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों को जोर-शोर से उजागर कर रही है. मगर विपक्ष इस मुद्दे को चुनावी घोषणाएं बता रहा है. इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह से बात की ईटीवी भारत से खास बातचीत की.
  • राजद और कांग्रेस ने बिहार और बंगाल की पीएम द्वारा की गई घोषणाओं को चुनावी घोषणा बताया है. जिस पर भाजपा का कहना है कि पीएम ने जितनी भी घोषणाएं की वो सभी विकास की परियोजनाएं हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम के बयान को विभाजनकारी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को विकास और बिहार के अपराध दर पर बात करनी चाहिए थी.
  • जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों को जितने भी उपहार दिए हैं वो सभी विकास से ही जुड़े हैं. राजद के समय बिहार में जंगल राज था और आज बिहार में विकास है. उन्होंने कहा कि, लोगों को राज्य में रोजगार मिल रहा है और सड़कें बन रहीं है. उन्होंने कहा कि, राजद के समय बिहार में सिर्फ अपराध ही अपराध थे.
  • इस सवाल पर की टीएमसी ने भी बंगाल की परियोजनाओं को 2026 को देखते हुए दिए गए सौगात बताया है. इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि, टीएमसी के राज में बंगाल में अपराध का बोलबाला है और अगर पीएम विकास परियोजनाएं दे रहे हैं तो इसमें राज्य की भलाई है. अभी वहां चुनाव नहीं है, फिर चुनाव को देखकर कैसे घोषणा हो सकती है. उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही और जितना विकास एनडीए के राज में हुआ है उतना शायद किसी भी समय बिहार में नहीं हुआ है.

कुल मिलाकर यदि देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल बिहार और बंगाल में विकास को गति देगा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की स्थिति को भी मजबूत करेगा. पार्टी अपनी उपलब्धियों, गठबंधनों और नीतियों के दम पर मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए तैयार है.

Read more

Local News