Sunday, September 20, 2026

गुमला में इनामी नक्सली पकड़ा गया है.

Share

गुमला: एंटी नक्सल अभियान में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली जेजेएमपी के सब-जोनल कमांडर को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गुमला एसपी हरिस बिन जमां ने इसकी पुष्टि की है.

  • गुमला एसपी हरिस बिन जमां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घाघरा के जंगल में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जेजेएमपी के सुप्रीमो रबीन्द्र यादव दस्ता के साथ पहुंचा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई और तत्काल एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई.
  • एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम घाघरा के जंगल में ऑपरेशन चलाया और जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी नक्सली फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि फिरोज लोहरदगा जिले के रुबेद गांव का निवासी है.

नक्सली के पास से हथियार और गोलियां बरामद

गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक .303 राइफल और 200 राउंड जिंदा गोली, 7.62MM का 150 जिंदा गोली, तीन स्मार्टफोन, दो कीपैड, दो डायरी, एक मोबाइल चार्जर, एक राउटर, एक बिट्टू बैग आदि बरामद किए हैं. वहीं एसपी ने बताया कि पुलिस को आता देख मौजूद उग्रवादी दस्ता भागने लगे. हालांकि पुलिस की टीम ने खदेड़कर फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली फिरोज अंसारी पर झारखंड सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. फिरोज पर गुमला, लोहरदगा और लातेहार तीन जिले में कुल 11 मामले दर्ज हैं और पूर्व में भी वह जेल जा चुका है.

Naxalite Arrested In Gumla

Read more

Local News