Friday, March 27, 2026

हजारीबाग में 12 घंटे के अंदर अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सोमवार सुबह एक घर में सेंधमारी की.

Share

हजारीबाग: जिले में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. महज 12 घंटे के अंदर आपराधियों ने दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है. एक तरफ रविवार को अपराधियों ने जहां एक जेवर दुकान पर सात राउंड गोली चलाई थी. वहीं सोमवार की सुबह करीब 4:20 बजे लोहसिंघना थाना अंतर्गत ओकनी तालाब गली नंबर 1 में एक अपार्टमेंट में फिल्मी स्टाइल में एक घर को निशाना बनाया है.

पीड़ित विशाल अपने घर से सुबह 4:15 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे. उनके निकलने के चंद मिनट बाद ही अपराधियों ने दरवाजे का लॉक खोलने की कोशिश शुरू कर दी. आवाज सुनकर उनकी पत्नी सिमरन सतर्क हुई और बच्चों व अपनी बहन के साथ एक कमरे में खुद को बंद कर लिया. अपराधियों ने उनके घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया.

घटना के बारे में विशाल की पत्नी सिमरन ने बताया की गेट की हलचल की आवाज आई थी. डर के मारे वो बच्चों और उनकी बहन को लेकर अंदर वाले कमरे में बंद हो गई. उसके बाद उन्होंने देवर, भैया और पति को फोन किया. जब तक वे लोग पहुंचे, चोर घर से नकद 44 हजार रुपए, सोने की चेन, अंगूठी और बच्चों का लॉकेट लेकर फरार हो चुके थे.

पीड़ित विशाल ने बताया कि यह सिर्फ उनके साथ नहीं, किसी के साथ हो सकता है. चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. घटना को लेकर लोहसिघना थाना प्रभारी पन्नू यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने कहा कि बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News