Friday, March 27, 2026

हजारीबाग में अपराधियों ने जेवर दुकान में गोलियां चलाई. इसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Share

हजारीबागः जिला में महावीर स्थान चौक के पास सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने श्री जेवर्स पर 7 राउंड फायरिंग की है. अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं. जेवर दुकान के गेट पर 7 बुलेट के निशान स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं. वहीं 6 खोखा दुकान के बाहर गिरा हुआ है. घटना के बाद जेवर व्यवसायियों के बीच भय का वातावरण है तो दूसरी ओर पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं.

हजारीबाग का हृदय स्थल माना जाता है और यह एक व्यावसायिक केंद्र है. इस कारण लोगों की गतिविधियां भी यहां सबसे अधिक होती है. घटनास्थल के आसपास लगभग 7 से अधिक जेवर दुकान है. ऐसे में सुरक्षा यहां महत्वपूर्ण है. रात के समय में भी सुरक्षा गार्ड यहां पर घूमते हुए नजर आती है. जिस तरह से अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है यह कहीं न कहीं स्पष्ट करता है कि व्यापारियों के मन में भय उत्पन्न करने के लिए घटना अंजाम दिया गया होगा. क्योंकि अपराधियों ने दुकान के अंदर प्रवेश नहीं किया है गेट पर ही गोली चलाया है यह भी एक बड़ी बात है

सीसीटीवी कैमरा का फुटेज. जिसमें यह स्पष्ट दिखता है कि दो अपराधी घटनास्थल पर पहुंचे थे और उनमें एक हेलमेट पहने हुए था और दूसरा लाल रंग का तोलिया मुंह में ढका हुआ था जो अपने कमर से पिस्तौल निकाल है और सात राउंड गोली उसे चला दिया है जो पांच मंदिर की ओर से आ रहा था और महावीर स्थान चौक होते हुए गुजरा है. ऐसे में पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पूरे क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चल रही है ताकि अपराधियों की धर पकड़ हो सके.

महत्वपूर्ण बात यह है कि घटनास्थल से सदर थाना महज 400 मीटर पर है. 150 मीटर की दूरी में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का आवास है. ऐसे में अपराधियों ने कैसे घटना को अंजाम दिया. यह भी एक सवालिया निशान खड़ा करता है. साथ ही यह भी इशारा करता है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं.

Criminals opened fire at jewellery shop in Hazaribag

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विक्रम सोनी ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि अपराधी यह चाहते हैं कि स्वर्ण व्यवसाय स्वच्छंद होकर अपना व्यापार नहीं कर सके. भय बनाने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया है. इन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगर स्वर्ण व्यापारियों को सुरक्षा का इंतजाम नहीं कराया जाएगा तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन भी हो सकता है. इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा.

Criminals opened fire at jewellery shop in Hazaribag

हजारीबाग के सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पूरे क्षेत्र में अपराधियों के धड़पकड़ के लिए गश्ती तेज कर दी गई है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. इन्होंने यह भी बताया कि सात राउंड गोली इस दौरान चली है.

Criminals opened fire at jewellery shop in Hazaribag

Read more

Local News