Wednesday, July 1, 2026

योगिनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी होंगे प्रसन्न

Share

योगिनी एकादशी का व्रत आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है. इस साल यह व्रत 21 जून को पड़ रहा है.

 एकादशी व्रत को हिंदू धर्म में फलदायी माना जाता है. इसको लेकर मान्यता है कि इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर लेने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है. आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है. इस वर्ष योगिनी एकादशी 21 जून को है. यह व्रत को भगवान विष्णु की आराधना या उपासनना के लिए विशेष माना जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कहा जाता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करना फलदायक होता है.

जानिए योगिनी एकादशी पर किए जाने वाले तुलसी से जुड़े उपाय-

  • योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी के पूजन के बाद तुलसी पूजन का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा के उपरांत तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए. साथ ही तुलसी के सामने दीपक व धूप-दीप जलाने के साथ ही तुलसी मंत्रों का जाप करें और तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करना फलदायक माना जाता है.
  • एकादशी के ही दिन भगवान विष्णु को भोग में तुलसी का जरूर प्रयोग करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने की वजह से भगवान विष्णु खुश होते हैं. एकादशी के दिन तुलसी माला का प्रयोग पूजन या जाप के लिए करना चाहिए.
  • यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लाना काफी शुभदायक माना गया है. मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है.
  • योगिनी एकादशी के दिन तुलसी माता को 16 श्रृंगार अर्पित करना चाहिए. इसको लेकर मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होने के साथ हीर पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.

Read more

Local News