Tuesday, April 14, 2026

गढ़वा में झामुमो का मिलन समारोह कार्यक्रम, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने मतदाताओं का प्रकट किया आभार

Share

गढ़वाः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह गढ़वा के पूर्व विधायक मिथलेश ठाकुर ने अपने आवास पर शनिवार को मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम के माध्यम से मिथिलेश ठाकुर ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया.

इस मौके पर उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे सभी जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंग्रेजी के नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी. साथ ही नव वर्ष मंगलमय होने की कामना साथ-साथ, सोहराय, टुसू पर्व और मकर संक्रांति का भी बधाई दी. साथ ही साथ झारखंड उन्नति और प्रगति के लिए हर झारखंडी का सहयोग के लिए भी अपील की.

मीडिया से बात करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने मुझपर विश्वास जताया और विगत चुनाव परिणाम से एक लाख से अधिक वोट मुझे आशीर्वाद स्वरुप देने का काम किया. इसके लिए मैं उनका आभारी हूं. मैं आज भी बिना भेदभाव किए जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा. भले ही हमें जीत हासिल नहीं हुई हो फिर भी मैं गढ़वा की जनता को आश्वस्त करता हूं कि संवैधानिक पद पर नहीं होने के बावजूद भी लोगों के लिए दिन रात काम करता रहूंगा और विकास कार्य में बाधा डालने वालों को जबाब भी दूंगा.

इस समारोह के दौरान भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने गढ़वावासियों को अंग्रेजी नव वर्ष और मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दी. साथ कहा कि गढ़वा विधानसभा में जो आज विचार लाए गए हैं उसका अक्षरशः पालन किया जाएगा. वहीं इस समारोह में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से भारी की संख्या में पहुंचे लोगों ने लिट्टी चोखा का भी आनंद लिया.

Read more

Local News