Tuesday, August 25, 2026

रांची एयरपोर्ट पर यात्रा से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी, इन नंबरों पर मिलेगी मदद.

Share

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। यात्रा के दौरान टिकट, उड़ान, सामान या एयरपोर्ट से जुड़ी किसी समस्या की स्थिति में अब यात्रियों को संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क करने की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरलाइंस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संपर्क माध्यम साझा किए हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी परेशानी की शुरुआत में संबंधित एयरलाइन से शिकायत करें। यदि वहां से समाधान नहीं मिलता है, तो एयरपोर्ट अथॉरिटी के संबंधित अधिकारी या नागरिक उड्डयन मंत्रालय के यात्री सहायता तंत्र से संपर्क किया जा सकता है।

इंडिगो यात्रियों के लिए संपर्क

इंडिगो से यात्रा करने वाले यात्री जरूरत पड़ने पर ड्यूटी पर मौजूद मैनेजर से 7763070222 पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत के लिए ixr.cr@goindigo.in पर ई-मेल भी भेजा जा सकता है।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस

एयर इंडिया अथवा एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए 7400305746 नंबर उपलब्ध कराया गया है। संबंधित शिकायत india_ixr@airindiaexpress.com पर ई-मेल के जरिए भेजी जा सकती है।

एयरपोर्ट परिसर से जुड़ी शिकायत

यदि समस्या सीधे एयरपोर्ट परिसर या वहां उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित है, तो यात्री टर्मिनल मैनेजर से 0651-2250282 या 9471182538 पर संपर्क कर सकते हैं।

AAI के पब्लिक ग्रीवांस अधिकारी मनोज प्रसाद सिंह से 9433275840 और 7004508120 पर शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा pgo_ranchi@aai.aero पर ई-मेल के माध्यम से भी अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकती है।

समाधान नहीं मिलने पर मंत्रालय में शिकायत

अगर एयरलाइन या एयरपोर्ट स्तर पर शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो यात्री नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। इसके लिए 011-24632987 और 011-24604283 नंबर जारी किए गए हैं।

यात्री ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए AirSewa और CPGRAMS (PG Portal) का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, शिकायत को सही स्तर पर दर्ज कराने से उसे संबंधित अधिकारी तक पहुंचाने और समाधान की प्रक्रिया को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

Read more

Local News