Saturday, July 11, 2026

 SP सुभम की बड़ी कार्रवाई, 100 पुलिसकर्मियों की सैलरी रोकी; देखें पूरी लिस्ट

Share

बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मार्च से मई के बीच विभिन्न मामलों में देरी और लापरवाही के कारण 100 पुलिस अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इस कार्रवाई में कई थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं ताकि पुलिस की छवि को सुधारा जा सके।

बक्सर। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मार्च से मई के बीच अलग-अलग कांडों में विलंब और लापरवाही के कारण 100 पुलिस अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा है कि लंबित पड़े कांडों को निष्पादित न करना गंभीर लापरवाही है, जिससे पुलिस की छवि धूमिल होती है।

कार्रवाई के दायरे में आने वाले पुलिस अधिकारियों में कई थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि), सहायक अवर निरीक्षक (सअनि), प्रशिक्षु सिपाही और प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हैं। इसमें औद्योगिक के थानाध्यक्ष और राजपुर के पूर्व थानाध्यक्ष शामिल हैं।

औद्योगिक थाना से कुल चार पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका गया है, जिनमें पुअनि संजय कुमार, पुअनि संजय विकास त्रिपाठी, पुअनि धर्मेंद्र कुमार और सअनि सुनिल कुमार सिंह शामिल हैं। राजपुर थाना के नौ पुलिस अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गई है

इनमें पुअनि भगवान लाल राय, पुअनि संतोष कुमार, पुअनि वशिष्ठ नारायण यादव, सअनि धर्मेंद्र कुमार, सअनि रविशंकर कुमार, प्रशिक्षु पुअनि अनिषा कुमारी, पुअनि जयप्रकाश कुमार, सअनि अनिल कुमार, और सअनि पंकज कुमार पंडित शामिल हैं।

इटाढ़ी थाना के चार पुलिस अधिकारियों, पुअनि अजय कुमार पांडेय, पुअनि गुड्डी कुमारी, सअनि बबलू कुमार और पुअनि विनोद कुमार सिंह का वेतन रोका गया है। धनसोईं थाना से चार पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका गया है, जिनमें पुअनि जितेंद्र कुमार शर्मा, सअनि श्रवण कुमार, पुअनि चंचल कुमार महथा और पुअनि सुमित शामिल हैं। बगेन गोला थाना के पुअनि रामशंकर तिवारी का भी वेतन रोक दिया गया है।

साइबर थाना से दो पुलिस अधिकारियों, पुअनि रामरतन पंडित और पुअनि संजय कुमार सिंह के वेतन पर रोक लगाई गई है।

डुमरांव थाना के कुल 11 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका गया है। इनमें पुअनि मनोज कुमार, पुअनि सोनम कुमारी, सअनि गुड्डू कुमार, पुअनि हरेश कुमार, सअनि विपिन कुमार, सअनि नेजाम अख्तर, पुअनि प्रियंका कुमारी, पुअनि आशीष कुमार, पीटीसी मनोज कुमार, सअनि राजकुमार साव, सअनि जितेंद्र कुमार चौधरी, पुअनि जितेंद्र कुमार सिंह और पुअनि इंद्रदेव सिंह शामिल हैं।

नगर थाना के 14 अधिकारी आए कार्रवाई के दायरे में

नगर थाना से 14 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका गया है। इनमें पुअनि सुमित कुमार, पुअनि शुभम कुमारी, पुअनि पूजा कुमारी, पुअनि दिलीप यादव, पुअनि सियाराम रजक, पुअनि रामबहादुर थापा, पुअनि राजीव रंजन, पुअनि प्रशिक्षु लोहित कुमार, पुअनि अवधेश कुमार यादव, पुअनि मनोज कुमार सिंह, सअनि कुंदन कुमार सिंह, सअनि राजनारायण कुमार, सअनि सुनील कुमार, सअनि ठाकुर चंदन सिंह, पुअनि राजकुमार सिंह और सअनि हरेंद्र गिरी शामिल हैं।

मुफस्सिल थाना में सबसे अधिक 24 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई

मुफस्सिल थाना से सबसे अधिक 24 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका गया है। इनमें पुअनि चंदन कुमार यादव, पुअनि दूनदुन शुक्ला, पुअनि विशाल कुमार सिंह, पुअनि अशोक कुमार, सअनि महेश्वरी कुमार, सअनि अजय कुमार, सअनि अमर किशोर चौधरी, सअनि रवि कुमार मंडल, पुअनि अमय कुमार सिंह, पीटीसी दीनबंधु कुमार, पीटीसी राकेश कुमार, पुअनि मो. हमिद, सअनि सुधीर कुमार मेहता, सअनि रवि कुमार मंडल, सअनि सुनील कुमार पासवान, पुअनि शंकर कुमार, पुअनि नितेश कुमार, पुअनि मुकेश कुमार, पुअनि गौरीशंकर कुमार, पुअनि मो. हमिद, पुअनि महेश्वरी कुमार, पुअनि रितिका, सअनि अमरेश कुमार, सअनि अरुण कुमार, सअनि मनोज पासवान, सअनि सुमन कुमार, पुअनि रविंद्र कुमार आदि शामिल हैं।

नया भोजपुर, बासुदेवा और नावानगर थाने की यह है सूची

नया भोजपुर थाना के पुअनि सुमन कुमार, पुअनि राकेश प्रसाद, सअनि राजीव कुमार, पुअनि श्रीराम ठाकुर, पुअनि वकार अहमद, पुअनि मनीष कुमार, सोनवर्षा थाने के पुअनि सुभाष कुमार, पुअनि मंगल भूषण पासवान, सिकरौल थाना के सअनि लाल बहादुर राम, पुअनि रमेश पासवान, पुअनि मिंटू कुमार, सअनि रमेश पासवान, कोरानसराय थाने के पुअनि राहुल कुमार, सअनि राजकुमार, सअनि स्वाति कुमारी, वासुदेवा थाना के सअनि अनिल कुमार, नावानगर थाना के सअनि दिलीप कुमार, सअनि विजय कुमार और पुअनि विजय ठाकुर शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुरूप की गई है, जिसका उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाना और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करना है।

Read more

Local News