Saturday, July 11, 2026

सैदपुर नहर में अज्ञात युवक का मिला शव, डूबने की आशंका

Share

पटना सिटी. सैदपुर पहाड़ी नाला में बुधवार की सुबह पानी में उतराता एक युवक का शव मिला

पटना सिटी. सैदपुर पहाड़ी नाला में बुधवार की सुबह पानी में उतराता एक युवक का शव मिला है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की डूबने से मौत हुई होगी. सूचना पर पहुंची मुसल्लहपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मौके पर पहुंचे डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. डीएसपी के अनुसार शव पानी में फूला हुआ था. ऐसा प्रतीक होता है कि डूबने से उसकी मौत हुई होगी. बताया जाता है कि सैदपुर नहर में कम्युनिटी हॉल, प्रोफेसर कॉलोनी, शाहगंज के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष है. उसका का शव नहर में मिला. मार्ग से गुजर रहे नागरिकों को जब इस पर नजर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि शव देखने से प्रतीक होता है कि चार दिन पुरान है. मृतक के शरीर पर काला शर्ट,ब्लू रंग का हॉफ जिंस पैंट, गले में लाल धागा में रूद्राक्ष, हाथ में लोहे का कड़ा और लाल धागा है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News