Saturday, July 11, 2026

4 लाख महिला कर्मियों को नीतीश सरकार देगी आवास की सुविधा, कैबिनेट में लगी मुहर

Share

बिहार सरकार महिला कर्मचारियों के लिए एक नई योजना लेकर आई है जिसके तहत उन्हें कार्यालय के पास आवास मिलेगा। इस योजना का लाभ महिला शिक्षक महिला सिपाही और पंचायत से सचिवालय तक काम करने वाली लगभग चार लाख महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

पटना। नीतीश सरकार महिला कर्मियों को उनके कार्यालय के निकट आवास की सुविधा देगी। सरकार की इस योजना का लाभ महिला टीचर, महिला सिपाही, पंचायत से सचिवालय तक में कार्यरत महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी निजी मकानों को चिह्नित करेगी और उनके साथ लीज एग्रीमेंट करेगी।

कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत होगी तो उसका निराकरण संबंधित एसडीओ करेंगे। सरकार की इस योजना का लाभ राज्य में कार्य करने वाली चार लाख महिला कर्मियों को मिलेगा। मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

Read more

Local News