कैमूर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2025) के तहत 15 मई तक सर्वे कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान 144771 लाभार्थियों का सर्वे किया गया जिसमें 33682 पुरुष और 111089 महिलाएं शामिल हैं। 11055 लोगों ने स्वयं सर्वे किया जिसका सत्यापन 15 जून तक होगा। अयोग्य पाए जाने वाले परिवारों को सूची से हटाया जाएगा।
भभुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2025) अंतर्गत जिले में निर्धारित तिथि 15 मई तक सर्वे का कार्य किया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में 144771 महिला व पुरुष लाभुकों का सर्वे किया गया है। इसके साथ ही 11055 लोगों के द्वारा सेल्फ सर्वे भी किया गया है।
विभाग के दिशा- निर्देश के अनुसार, सेल्फ सर्वे करने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इस संबंध में एमआईएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में पीएम आवास योजना का लाभ योग्य लोगों को देने के लिए 15 मई तक सर्वे कराया गया।
उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान 33682 पुरूष व 111089 महिलाओं का सर्वे किया गया। यह सर्वे सर्वेयर के द्वारा किया गया। इसके अलावा 11055 लोगों ने स्वयं सर्वे किया गया है।
इन सभी का सत्यापन विभाग के दिशा-निर्देश पर पंचायतों में पंजीकृत सर्वेक्षण कर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य आगामी 15 जून तक होगा। सत्यापन के दौरान अयोग्य पाए जाने वाले परिवारों को सूची से पृथक कर दिया जाएगा।
सेल्फ सर्वे करने वाले लोगों की प्रखंडवार संख्या-
| प्रखंड | सेल्फ सर्वे करने वालों की संख्या |
|---|---|
| अधौरा | 56 |
| भभुआ | 2216 |
| भगवानपुर | 1207 |
| चैनपुर | 1486 |
| चांद | 1137 |
| दुर्गावती | 1078 |
| कुदरा | 661 |
| मोहनियां | 1806 |
| नुआंव | 347 |
| रामगढ़ | 705 |
| रामपुर | 356 |
जिले में कुल सर्वे किए लोगों की प्रखंडवार संख्या-
| प्रखंड | सर्वे किए गए कुल लोगों की संख्या |
|---|---|
| अधौरा | 8131 |
| भभुआ | 22,159 |
| भगवानपुर | 8234 |
| चैनपुर | 25,306 |
| चांद | 14,992 |
| दुर्गावती | 10,002 |
| कुदरा | 11,255 |
| मोहनियां | 16,201 |
| नुआंव | 9226 |
| रामगढ़ | 9137 |
| रामपुर | 10,128 |
प्रखंडवार सर्वे में चिह्नित महिलाओं की संख्या-
| प्रखंड | चिह्नित महिलाओं की संख्या |
|---|---|
| अधौरा | 5712 |
| भभुआ | 17,344 |
| भगवानपुर | 6455 |
| चैनपुर | 17,255 |
| चांद | 11,086 |
| दुर्गावती | 7805 |
| कुदरा | 8624 |
| मोहनियां | 12,996 |
| नुआंव | 8219 |
| रामगढ़ | 8045 |
| रामपुर | 7548 |
प्रखंडवार सर्वे में चिह्नित पुरुषों की संख्या-
| प्रखंड | पुरुषों की संख्या |
|---|---|
| अधौरा | 2419 |
| भभुआ | 4815 |
| भगवानपुर | 1779 |
| चैनपुर | 8051 |
| चांद | 3906 |
| दुर्गावती | 2197 |
| कुदरा | 2631 |
| मोहनियां | 3205 |
| नुआंव | 1007 |
| रामगढ़ | 1092 |
| रामपुर | 2580 |


