Saturday, July 11, 2026

जहर खाने के बाद पुलिस की गश्ती टीम के पास पहुंचा, अस्पताल में हुई मौत

Share

एक बीमा कंपनी का कर्मी ने जहर खाने के बाद पुलिस की गश्ती टीम के पास पहुंचा, जिसकी बाद में पीएमसीएच में मौत हो गयी.

पटना: पटना जंक्शन गोलंबर के पाल होटल के समीप एक 35 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया. कोतवाली थाने की पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी. युवक की पहचान पत्रकार नगर के हनुमान नगर निवासी कमलेश कुमार सिंह के रूप में की गयी है. वह एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है. कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है. घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है.

बदहवास हालत में दौड़ता हुआ पुलिस के पास पहुंचा और कहा, खा लिया है जहर

मंगलवार को दिन में करीब दो बजे एक युवक दौड़ता हुआ बदहवास हालत में कोतवाली थाने की गश्ती टीम के पास पहुंचा. उसने पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है. उसकी हालत खराब हो रही है. इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत ही अपनी गाड़ी पर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करा दिया. लेकिन इलाज के क्रम में कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि वह इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है और वैशाली के जंदाहा से आने के बाद पटना जंक्शन के समीप के एक होटल में रुका था. इसके बाद उसने होटल भी चेक आउट किया था. इसके बाद उसने जहर खा लिया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News