Sunday, July 12, 2026

आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में होगी तेज बारिश, यलो अलर्ट जारी; रहें सावधान

Share

शनिवार को पटना और आसपास के इलाकों में मौसम बदला जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है और कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। सीतामढ़ी में सबसे ज्यादा बारिश हुई जबकि गोपालगंज सबसे गर्म रहा। पटना का तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 राजधानी सहित आसपास इलाकों में शनिवार की शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला। काले बादलों के साथ तेज हवा व झमाझम वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आंधी-वर्षा के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

प्रदेश के दक्षिण पूर्व एवं पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में आंधी-वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन मई तक प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर आंधी-वर्षा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी, जमुई, रोहतास, अरवल, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, बांका, पटना के नौबतपुर, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, भभुआ, शिवहर, नालंदा, रोहतास एवं गया जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

सीतामढ़ी के सोनबरसा में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को अरवल, औरंगाबाद, गया, वाल्मीकि नगर, मोतिहारी, मधुबनी, सुपौल, फारबिसगंज एवं कटिहार को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस एवं 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

  • जमुई -22.2 मिमी
  • रोहतास -20 मिमी
  • अरवल के करपी -14.6 मिमी
  • मधुबनी के जयनगर-12.5 मिमी
  • पूर्वी चंपारण के ढाका -10.1 मिमी
  • जहानाबाद के रतनी फरीदपुर -8.6 मिमी
  • बांका के चंदन -8.2 मिमी
  • पटना के नौबतपुर -6 मिमी
  • औरंगाबाद के कुटुंबा -3.6 मिमी
  • मुजफ्फरपुर के मीनापुर -3 मिमी
  • भभुआ -2.8 मिमी
  • नालंदा के कतरीसराय-2.4 मिमी
  • गया -1.6 मिमी

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पटना39.030.0
गया37.827.4
भागलपुर35.728.1
मुजफ्फरपुर36.429.2

Read more

Local News