Sunday, July 12, 2026

 बिहार के इन 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Share

पटना में नमी और पुरवा हवा के कारण उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राजधानी और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। 11 जिलों में गरज वज्रपात और आंधी-वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन-चार दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। जमुई में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

 प्रदेश में नमी युक्त पुरवा के कारण उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

11 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश के 11 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात व आंधी-वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन से चार दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान जमुई, कटिहार, पूर्णिया, लखीसराय, बांका, पश्चिम चंपारण एवं भागलपुर जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। जमुई के बरहट में 26.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना व आसपास के इलाकों में उमस से लोग परेशान रहे। राजधानी का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस एवं 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे अधिक गर्म रहा। बक्सर, गोपालगंज, वाल्मीकि नगर, मधुबनी, अररिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

  • कटिहार के कोरहा -18.2 मिमी
  • जमुई -18.2 मिमी
  • पूर्णिया के रूपौली -16.8 मिमी
  • लखीसराय के चानन -14.2 मिमी
  • बांका के बौसी -13.6 मिमी
  • पूर्णिया के डेंगराघाट -11 मिमी
  • मुंगेर के तारापुर -8.8 मिमी
  • नवादा के कौआकोल -8.4 मिमी
  • बांका के चंदन -7.2 मिमी
  • अरवल -6.4 मिमी
  • भागलपुर के कोलगांव -6.2 मिमी

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पटना38.728.1
गया38.025.4
भागलपुर35.326.3
मुजफ्फरपुर35.428.0

Read more

Local News