
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। सोमवार को पटना में पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी के दौरे को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई। विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि ‘पटना में 2 दिन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बापू सभागार और प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।’
जीतन राम मांझी ने की किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की मांग
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मांझी ने पटना महावीर मंदिर के सचिव रहे आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अनुशंसा पत्र भेजकर भारत रत्न देने की मांग की है। मांझी ने कहा कि स्व. किशोर कुणाल का सामाजिक और धार्मिक सुधार की दिशा में अहम योगदान रहा है। उनका अद्वितीय योगदान समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।


