Saturday, April 11, 2026

अपहरण के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

अपहरण के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चनदहर से नाबालिग लड़की के अपहरण के 36 घंटे में ही विशेष छापेमारी अभियान चलाकर लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की नाबालिग के पिता के आवेदन पर कांड संख्या 49/25 दर्ज कर 16 साल से कम उम्र के नाबालिग का अपहरण के मामले में आजमनगर कब्रिस्तान टोला निवासी मशकुर अहमद 35 वर्ष, पिता नोमान अहमद को कटिहार से गिरफ्तार किया. अपहरण का आवेदन मिलने के साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस पर नजर रखी जा रही थी. पुलिस टीम के लगातार छापेमारी की जा रही थी. हर बार वह अपना ठिकाना बदलते रहता था. बुधवार की रात में कटिहार के एक निजी लॉज से लड़की को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया गया. न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा गया है. नाबालिग लड़की का फर्द बयान लेकर मेडिकल जांच एवं 164 का बयान कराया जायेगा. इसके बाद नाबालिग को परिजन के हवाले कर दिया जायेगा. परिजन ने बताया की युवक मशकुर अहमद पहले से शादी शुदा है. 10 महीने का एक बेटा है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News