Saturday, April 11, 2026

रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो ने नामकुम थाना के दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

Share

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो ने नामकुम थाना के दारोगा को गिरफ्तार किया है. एसीबी के द्वारा रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो रांची की टीम के द्वारा नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. एक केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. एंट्री करप्शन ब्यूरो के द्वारा दरोगा की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है.

राजधानी में एक और सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले कोतवाली थाने के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

ताजा मामला रांची के नामकुम थाने का है. एसीबी ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को एक केस को मैनेज करने के नाम पर पीड़ित से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

आरोपी लगातार एक लाख रुपए की डिमांड कर रहा था

एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया गया है कि आशीष यादव नाम के व्यक्ति ने ब्यूरो में यह शिकायत की थी कि उनकी एक लड़की के साथ सगाई हुई थी, लेकिन किसी कारणवश सगाई टूट गई. इस दौरान पंचों के माध्यम से सभी सामान का आदान-प्रदान हो गया था. पूर्व में मामले को लेकर नामकुम थाने में लड़की के परिजनों के द्वारा भी नामकुम थाने में कांड संख्या 262/24 दर्ज करवाया गया था.

कांड के अनुसंधानकर्ता चंद्रदीप प्रसाद थे. मामले को लेकर पीड़ित ने माननीय न्यायालय से जमानत भी ले ली थी. लेकिन केस को मैनेज करने के नाम पर चंद्रदीप प्रसाद एक लाख रुपए की लगातार डिमांड कर रहा था.

तंग आकर एसीबी में की शिकायत

केस मैनेज करने को लेकर लगातार आशीष कुमार यादव को आईओ चंद्रदीप प्रसाद के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. इसके बाद आशीष यादव ने एंटी करप्शन ब्यूरो के पास लिखित शिकायत दी. जांच के बाद मामला सही पाया गया और आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए एक टीम तैयार कर शुक्रवार को नामकुम थाना भेजा गया. जहां से पीड़ित के द्वारा दारोगा को एसीबी के द्वारा दिए गए 30 हजार रूपये देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

Anti Corruption Bureau

Read more

Local News