Saturday, April 11, 2026

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला! महिला ने अपने 3 मासूम बच्चों को जान से मारा, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Share

विवाह के बाद अवैध संबंध एक हंसते खेलते परिवार को कैसे तबाह करता है, यह खबर उसका जीता जागता उदाहरण है.

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में शादी के बाद अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी. पुलिस ने एक सप्ताह पहले तीन बच्चों की हुई हत्या के बाद इस नतीजे पर पहुंची है, कि महिला के विवाहेतर संबंधों के चलते ही उसके बच्चों की जान चली गई.

आरोपी मां ने स्वीकार किया है कि, उसने ही अपने तीन बच्चों की हत्या की है. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. संगारेड्डी जिले के एसपी परितोष पंकज ने संगारेड्डी जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, आरोप महिला की शादी 2013 में हुई थी. महिला का पति उससे 20 साल बड़ा था. दंपति के तीन बच्चे हुए.महिला का पति टैंकर चालक था और वह खुद एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी. उसकी दोस्ती एक 10वीं कक्षा के छात्र से हो गई. बाद में उस लड़के से शादी करने के लिए अपने तीन बच्चों को गला घोंटकर मार दिया.

उसने कानून से बचने के लिए पुलिस के गलत बयान दिया. उसने कहा कि, उसने पारिवारिक समस्याओं के कारण बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए दही चावल में जहर मिलाया था, बच्चे मर गए, लेकिन वह बच गई. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे के शरीर में कोई जहर नहीं पाया गया है. बाद में पुलिस ने आरोपी मां से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी.

Read more

Local News