Thursday, July 16, 2026

अप्रैल में गर्म भट्ठी की तरह तपेगा बिहार! तीन दिनों तक इन जिलों में प्रचंड गर्मी पड़ेगी…

Share

 बिहार में गर्मी के तेवर अब इस कदर चढ़े हैं कि मार्च महीने में ही तापमान 40 से 41 डिग्री पार हो चुका है. सभी जिलों का पारा 30 डिग्री से अधिक ही रह रहा है. जबकि कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अप्रैल महीने में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी अब दर्ज की जा सकती है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी.

बिहार में अगले तीन दिनों का मौसम…

बिहार के कई जिले मार्च में ही गर्म भट्ठी की तरह जल रहे हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के बीच उत्तर-पूर्वी बिहार को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में करीब 40 किलोमीटर गति से हवा चल सकती है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.

बिहार के जिलों का अधिकतम तापमान

रविवार को बिहार के अधिकतर जिलों का तापमान चढ़ा रहा. दर्जन भर से अधिक जिलों का पारा बढ़ा हुआ दर्ज हुआ. गया, गोपालगंज और खगड़िया का तापमान 37 डिग्री से भी ऊपर दर्ज हुआ. पटना का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री तो भागलपुर 35.1 डिग्री रहा. बांका, शेखपुरा और डेहरी का तापमान 36 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ.

Read more

Local News