Sunday, April 12, 2026

रांची में जूता कारोबारी के हत्यारे की हुई पहचान…….

Share

रांची में जूता कारोबारी के हत्यारे की पहचान कर ली गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

रांची: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में गुरुवार को हुए जूता दुकानदार भूपल साहू की हत्या करने वाले अपराधी की पहचान कर ली गई है. पहचान के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

मामूली विवाद में हत्या

रांची पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपल साहू की हत्या का आरोपी उनकी पहचान का ही है, आरोपी से भूपल साहू का एक मामूली सा विवाद चल रहा था. विवाद की वजह से ही आरोपी गुरुवार की रात भूपल साहू की जूता दुकान में पहुचा और भुजाली से गला काट कर उनकी हत्या की दी और मौके से फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है.

ताबड़तोड़ छापेमारी

भूपल साहू के हत्या के आरोपी की पहचान होने के बाद उसके गिरफ्तारी के लिए डीआईजी सह रांची एसएसपी की विशेष टीम राजधानी के अलावा कुछ दूसरे शहर में भी तबातोड़ छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार जब आरोपी भूपल साहू को जब खून से सना छोड़ कर फरार हो रहा था, तब उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था. उसी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है.

भूपल पर अपराधी ने इतने वार किए की दुकान के बाहर की सीढ़ी खून से लाल हो गई. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. स्थनीय लोगो ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह भागने में सफल रहा. चाकू लगने से घायल कारोबारी को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से घायल कारोबारी को बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए.

क्या है पूरा मामला

रांची के पंडरा इलाके में अपराधियों ने 43 वर्षीय भूपल साहू की गला काट कर गुरुवार की रात हत्या कर दी थी. गुरुवार की रात गंभीर स्थिति में घायल भूपल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौके पर मौजूद स्थनीय लोगों ने बताया कि विशाल फुटवेयर के संचालक भूपल साहू अपने दुकान की सीढ़ियों पर खड़े थे, इसी दौरान एक युवक ने भूपल साहू को निशाना बनाते हुए उनके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

Murder in Ranchi

Read more

Local News