Saturday, May 2, 2026

आज का मौसम 11 जनवरी 2025: दिल्ली में बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन, UP-बिहार समेत इन राज्यों में भी मौसम मारेगा पलटी,जानें वेदर अपडेट्स

Share

Weather Today, मौसम न्यूज 11 जनवरी 2025: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली, पंजाब, और हरियाणा में कोहरे के साथ बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और माइनस तापमान से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मध्यम कोहरा और बारिश होने का अनुमान है।

आज का मौसम 11 जनवरी 2025: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। सुबह-शाम शीतलहर और कोहरे ने लोगों को परेशान कर रखा है। आज और कल तो दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। कोहरे ने तो देश की राजधानी को और परेशान कर रखा है। इस वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स पर सीधा असर पड़ रहा है। यूपी-बिहार में भी मौसम बदलने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कई जगहों पर माइनस में लुढ़कते पारे ने लोगों को जबरदस्त ठंड का अहसास कराया है। आइए नजर डालते हैं कि आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

बात पहले दिल्ली कीदिल्ली की बात करें तो आज रात दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिन में कुछ दिनों तक कंपकंपी महसूस हो सकती है। शनिवार को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में मध्यम कोहरा और स्मॉग छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छा सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

12 जनवरी को दिल्ली में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। सुबह के समय बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 13 से 16 जनवरी तक दिल्ली में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Read more

Local News