Wednesday, April 15, 2026

Bihar: लखनऊ में गोली लगने से CRPF जवान की संदिग्ध मौत, 15 दिन पहले ही आए थे घर; परिवार और गांव में पसरा मातम

Share

Chhapra News: लखनऊ में गोली लगने से छपरा के CRPF जवान उपेंद्र कुमार की संदिग्ध मौत हो गई, जिससे उनके परिवार और गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र 15 दिन पहले ही घर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के छपरा निवासी और सीआरपीएफ 93 बटालियन में सेवारत जवान उपेंद्र कुमार सिंह की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। इस खबर के बाद से उनके गांव लाकठ छपरा और परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी गुरुवार रात उनके परिजनों को दी गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Read more

Local News