Friday, April 17, 2026

पटना में 1 करोड़ की लूट, नवादा की ओर भागे अपराधी, जमीन रजिस्ट्री कराने आये थे लोग

Share

बिहार की राजधानी पटना में बड़ी लूट हुई है. यहां के कंकड़बाग इलाके में हथियार से लैस अपराधियों ने जमीन रजिस्ट्री कराने आये लोगों से पैसा और मोबाइल लूट कर ले गए.

 बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब राजधानी पटना में भी सरेआम लूट की घटना हो रही है. मंगलवार को पटना के कंकड़बाग के अशोक नगर में अपराधियों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने आये लोगों से एक करोड़ रुपया लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी नवादा की ओर भाग निकले. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रवि कुमार को पिस्टल दिखा कर पैसे लूटा. रवि कुमार पटना के बेऊर के रहने वाले हैं और ट्रे़डिंग का काम करते r

8 की संख्या में थे अपराधी- पीड़ित

कंकड़बाग थाना में रवि कुमार ने बताया कि अपराधी 8 की संख्या में थे. सभी के हाथों में हथियार था. रवि कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उनके पास से 4 मोबाइल भी लूट लिया. अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

Whatsapp Image 2025 03 18 At 6.23.50 Pm

पुलिस ने क्या बताया

लूट की बड़ी वारदात के बाद कंकड़बाग थाना के थानेदार नीरज ठाकुर ने बताया, “पिछले 1 महीने से जमीन की डील को लेकर कुछ लोगों के बीच बातचीत चल रही थी. आज खरीदार पक्ष एक करोड़ रुपए लेकर पहुंचा था. ऑफिस में एक-दो लोग पहले से मौजूद थे. इसी दौरान 4-5 लोग और पहुंचे और कैश लेकर फरार हो गए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.”

Read more

Local News