Saturday, July 18, 2026

DTO के घर विजिलेंस टीम की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Share

बिहार के नालंदा जिले के डीटीओ के घर विजिलेंस टीम की छापेमारी जारी है. टीम डीटीओ के घर को अंदर से बंद कर दस्तावेजों की जांच कर रही है. आय से अधिक संपत्ति का मामला बताया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आज (शुक्रवार) सुबह नालंदा जिला के परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर छापामारी की. जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी बताई जा रही है. सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच विजिलेंस की दो गाड़ियां बिहारशरीफ स्थित डीटीओ के किराए के फ्लैट पर अचानक पहुंचीं. डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने फ्लैट को अंदर से बंद कर जांच अभियान शुरू किया.

मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं

फिलहाल डीटीओ अनिल कुमार दास के घर पर छापामारी जारी है. इस वजह से मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. विजिलेंस  टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. बता दें, अनिल कुमार दास मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले हैं. नालंदा डीटीओ पद संभालने से पहले अनिल कुमार दास मुजफ्फरपुर में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में कार्यरत रहे हैं. विजिलेंस टीम की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच जारी है.

सोने और हीरे के आभूषण बरामद

Whatsapp Image 2025 03 07 At 12.41.25 Pm

डीटीओ के खिलाफ पहले आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हुआ था. उसी को लेकर यह छापेमारी की गई है. पिछले कई घंटों से यह छापेमारी जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम को सोने और हीरे के कई आभूषण बरामद हुए हैं. इसके अलावा पैतृक गांव जमुई में प्लॉट पर अपार्टमेंट निर्माण, पटना में प्लॉट और फ्लैट सहित कई दस्तावेज बरामद मिले हैं. इसकी जांच की जा रही है. विजिलेंस टीम के अलावा बिहार थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद है.

बीते महीने बेतिया DEO के ठिकानों पर में हुई थी छापेमारी

जनवरी महीने में निगरानी विभाग की टीम ने बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीशकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की. विजिलेंस की टीम सुबह DEO के बेतिया सरिसवा रोड स्थित किराए के मकान पर छापेमारी की. पश्चिम चम्पारण के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के विरुद्ध उनके तीन ठिकानों पर विजिलेंस की स्पेशल टीम के छापामारी की. जिला शिक्षा कार्यालय, डीईओ के सरिसवा रोड स्थित आवास और एनएच 727 में यामाहा शो रूम के पास एक निजी ट्रस्ट कार्यालय पर छापेमारी हुई. आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिक्षक संगठनों में ने भी इनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे.

Read more

Local News