हजारीबाग न्यूज़: चौपारण मंगलवार रात 9:30 बजे चतरा रोड के दैहर मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल की मौत इलाज के क्रम में हो गई।युवक बाइक से इटखोरी से चंपारण ताजपुर आ रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी लोगों ने युवक को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया था। जहाँ युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक की पहचान ग्राम ताजपुर के मनीष सिंह के रूप में हुई मनीष अपने पीछे एक बेटी एक बेटा व पत्नी छोड़ गया है। इंदौर में रहकर काम करता था मनीष । सूचना पाकर बरही अनुमंडल अस्पताल पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली,और शोक जताया।
Share
Read more


