Thursday, April 16, 2026

हाथी हमला पीड़ितों की रिपोर्ट देने मे लापरवाही बरत रहे आंचल कर्मचारी!

Share

हजारीबाग न्यूज़: सदर अंचल में कार्यरत कर्मचारी हाथी से होने वाले नुकसान और जाने वाली जान को लेकर सजग नहीं है।यही कारण है कि पिछले 2 साल में मामला लंबित और रिपोर्ट भी नहीं कर रहे। यह जानकारी सदन प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह ने साझा की है। कहा कि सदर सीओ को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई की मांग की गई है,।

बताया कि सदर प्रखंड में ऐसे एक दर्जन से अधिक लोग हैं।जिसका हाथी नुकसान कर चुका है। कई ऐसे हैं जिसका हाथियों से -दो से तीन बार नुकसान पहुंचा है,2 साल होने के बाद भी मामला लंबित है. और वन विभाग के मुआवजे के लिए अटका पड़ा है. कहा कि अगर समय रहते कर्मचारी रिपोर्ट कर देते, तो हाथियों से होने वाली नुकसान को उठाने वाले ग्रामीणों को इसका लाभ होता।

आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी कार्य दिवस के दिन भी नदारत रहते हैं। और ना ही प्रतिनिधियों के साथ बैठकर मामले को साझा करते हैं। ऐसे में गांव से आने वाले गरीब लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहां की इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई या फिर कर्मचारी रिपोर्ट नहीं करते तो यह सख्त कदम उठाएंगे।

Read more

Local News