
झारखण्ड न्यूज़ :रविवार गुमला जिले से सटे खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरमेंजा गांव के पास सड़क के किनारे पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद की है। मृतक की हत्या गला रेत कर की गई है.एसपी अमन कुमार ने बताया कि जहां शव मिला उसके आसपास कहीं भी हत्या किए जाने के निशान नहीं है।ना ही कहीं भी खून के धब्बे हैं। प्राथमिक अनुसंधान से ऐसा प्रतीत होता है कि युक्त अज्ञात व्यक्ति की अन्यत्र हत्या कर खूंटी जिले में के ओरमेंजा गांव में फेंका गया है।एसपी ने कहा कि मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।जिसके बाद ही हत्या के कारणों और हथियारों का पता चल पाएगा। बहरहाल देर शाम तक पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी रही।शव का पोस्टमार्टम करा कर शव शीतगृह में रखा गया है।


