बिहार के पूर्णिया में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड से गांव के लोग उबल रहे हैं. गांव में पुलिस की टीम कैंप कर रही है.
बिहार के पूर्णिया जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या बीते दिनों कर दी गयी थी. इस घटना के कारण पूरे गांव में उबाल है. घटना के बाद से गांव में पुलिस कैंप कर रही है. हत्या मामले में तीन आरोपी नामजद हैं जिनमें दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. माहौल की गंभीरता को देखते हुए रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत वार्ड दो महिखण्ड नया टोला में चप्पे-चप्पे पर करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं.
दुष्कर्म और हत्या मामले में दो युवक गिरफ्तार
बीते 12 फरवरी को महिखण्ड नया टोला में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर दी गयी थी. बीती देर रात को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवक नामजद बताये गये हैं. दोनों युवकों को घटनास्थल के पास ही देखा गया था. दरअसल, मकई के खेत स्थित घटनास्थल के एक कोने में लहसुन लगा हुआ है. दोनों युवकों को घटनास्थल के पास ही लहसुन का पत्ता चबाते हुए कुछ महिलाओं ने देखा था. दोनों युवकों को पूर्णिया ले जाकर गहन पूछताछ की जा रही है.


