Tuesday, November 10, 2026

जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, टिकट बुकिंग से पहले देखें पूरी सूची

Share

Patna News, 9 November 2026: रेलवे ने जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला किया है। इनमें गरीब रथ, सप्तक्रांति, कर्मभूमि, अंत्योदय, श्रमजीवी और जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। नई ट्रेन संख्या के साथ इनका परिचालन जनवरी से शुरू होगा।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय नई ट्रेन संख्या का ध्यान रखना होगा। हालांकि, ट्रेनों के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जनवरी 2027 से इन 12 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पुरानी और नई ट्रेन संख्या के साथ परिचालन शुरू होने की तारीख इस प्रकार है:

1. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस

  • आनंद विहार से मुजफ्फरपुर (पुराना नंबर 12212): 6 जनवरी 2027 से नया नंबर 14032।
  • मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (पुराना नंबर 12211): 8 जनवरी 2027 से नया नंबर 14031।

2. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस

  • मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (पुराना नंबर 12557): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 15577।
  • आनंद विहार से मुजफ्फरपुर (पुराना नंबर 12558): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 15578।

3. लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस

  • लोकमान्य तिलक से रक्सौल (पुराना नंबर 12546): 2 जनवरी 2027 से नया नंबर 15546।
  • रक्सौल से लोकमान्य तिलक (पुराना नंबर 12545): 7 जनवरी 2027 से नया नंबर 15545।

4. अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस

  • अमृतसर से सहरसा (पुराना नंबर 12204): 6 जनवरी 2027 से नया नंबर 14694।
  • सहरसा से अमृतसर (पुराना नंबर 12203): 7 जनवरी 2027 से नया नंबर 14693।

5. दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस

  • दरभंगा से जालंधर सिटी (पुराना नंबर 22551): 2 जनवरी 2027 से नया नंबर 15541।
  • जालंधर सिटी से दरभंगा (पुराना नंबर 22552): 3 जनवरी 2027 से नया नंबर 15542।

6. पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

  • पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ (पुराना नंबर 22355): 3 जनवरी 2027 से नया नंबर 13255।
  • चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र (पुराना नंबर 22356): 4 जनवरी 2027 से नया नंबर 13256।

7. राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस

  • राजगीर से नई दिल्ली (पुराना नंबर 12391): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13291।
  • नई दिल्ली से राजगीर (पुराना नंबर 12392): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13292।

8. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस

  • पटना से रांची (पुराना नंबर 12365): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13265।
  • रांची से पटना (पुराना नंबर 12366): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13266।

9. इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस

  • इसलामपुर से नई दिल्ली (पुराना नंबर 20801): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 18633।
  • नई दिल्ली से इसलामपुर (पुराना नंबर 20802): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 18634।

10. कटिहार-टाटा एक्सप्रेस

  • कटिहार से टाटा (पुराना नंबर 28182): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 18188।
  • टाटा से कटिहार (पुराना नंबर 28181): 2 जनवरी 2027 से नया नंबर 18187।

11. पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

  • पटना से एर्नाकुलम (पुराना नंबर 22644): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 16360।
  • एर्नाकुलम से पटना (पुराना नंबर 22643): 4 जनवरी 2027 से नया नंबर 16359।

टिकट बुक करते समय नई ट्रेन संख्या का रखें ध्यान

रेलवे के इस फैसले के बाद यात्रियों को जनवरी 2027 से संबंधित ट्रेन की नई संख्या के आधार पर टिकट बुक करना होगा। यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या आरक्षण प्रणाली पर ट्रेन का नया नंबर, तारीख और उपलब्धता जरूर जांच लें।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News