Garhwa News, 4 नवंबर 2026: झारखंड के गढ़वा जिले के साइकिलिस्ट अमीर रियाज ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। रांची के सिंधु-कान्हू वेलोड्रम स्टेडियम में आयोजित 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 में अमीर ने मेन एलीट केरिन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।
30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में अमीर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व वर्ल्ड जूनियर चैंपियन और केरिन स्पर्धा के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन डेविड बेखम को शिकस्त दी। उनकी इस उपलब्धि से गढ़वा जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
एक ही प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर दिखाई प्रतिभा
अमीर रियाज इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले वह एक स्पर्धा में रजत पदक जीत चुके हैं। अब केरिन स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने प्रतियोगिता में अपना दूसरा पदक जीता है।
लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अमीर से आगामी राष्ट्रीय खेल में भी पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। खेल प्रेमियों और साइकिलिंग से जुड़े लोगों को भरोसा है कि वह राष्ट्रीय खेल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
अमीर की जीत पर खेल जगत में खुशी, मिल रही बधाइयां
अमीर रियाज की शानदार सफलता पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, शैलेन्द्र पाठक, अनिल पांडेय समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे, गढ़वा ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, सचिव आलोक मिश्रा, राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, सुशील तिवारी, नितिन तिवारी, अजयकांत, किशोर कुणाल, दीपक कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, मनोज संसाई, कौलेश तिवारी, प्रभात तिवारी और रमाशंकर सिंह सहित अन्य लोगों ने भी खुशी जताई।
इस उपलब्धि की जानकारी गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने दी।
BHARATSUPERFASTNEWS
