Monday, November 2, 2026

रांची विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम के लिए 6 नवंबर को ट्रायल, छात्राओं को मिलेगा मौका

Share

Ranchi News | 2 नवंबर 2026: रांची विश्वविद्यालय की सत्र 2026-27 की अंतर-कॉलेज महिला बास्केटबॉल टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए 6 नवंबर 2026 को सेंट जेवियर्स कॉलेज में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल कॉलेज के बास्केटबॉल मैदान में दोपहर 2 बजे से होगा।

सेंट जेवियर्स कॉलेज को मिली मेजबानी

विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर के तहत इस चयन प्रक्रिया के आयोजन की जिम्मेदारी सेंट जेवियर्स कॉलेज को दी गई है। कॉलेज का शारीरिक शिक्षा विभाग ट्रायल की तैयारियों में जुटा है।

आयोजन सचिव डॉ. रामी मुर्मू ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य रांची विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम तैयार करना है। चुनी गई छात्राओं को अंतर-कॉलेज प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

सभी संबद्ध कॉलेजों की छात्राएं ले सकती हैं हिस्सा

डॉ. मुर्मू ने रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों की छात्राओं से चयन ट्रायल में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

संपर्क नंबर: 7739393211
ट्रायल की तारीख: 6 नवंबर 2026
समय: दोपहर 2 बजे
स्थान: बास्केटबॉल ग्राउंड, सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची

Bharat Superfast News | रांची


Read more

Local News