Monday, September 28, 2026

बोकारो में 11 सब इंस्पेक्टरों का तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी.

Share

बोकारो: जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 11 पुलिस अवर निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

कई थानों में नई तैनाती

आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र बोकारो में पदस्थ कौशलेन्द्र कुमार और राजेश प्रजापति को बीएस सिटी थाना भेजा गया है। वहीं अमित सोनी को दुगदा थाना, कुन्दन कुमार को हरला थाना, शुभम कुमार गोप को सेक्टर-12 थाना और नितिश कुमार को बोकारो थर्मल थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अजय कुमार सिंह को चास मु. थाना, वीरमणि कुमार को गांधीनगर ओपी और रवि कुमार को चास थाना में पदस्थापित किया गया है।

तकनीकी शाखा की जिम्मेदारी भी बदली

तबादला आदेश के तहत विक्रम कुमार को पुलिस अधीक्षक के आवासीय कार्यालय की तकनीकी शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं इस शाखा के पूर्व प्रभारी अजीज कुमार का तबादला पेंकनारायणपुर थाना किया गया है।

24 घंटे में देनी होगी योगदान रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थल पर तत्काल योगदान देने को कहा गया है। अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर योगदान रिपोर्ट भी संबंधित कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करना होगा।

तबादले के बाद जिले के कई थानों और पुलिस इकाइयों में नई तैनाती प्रभावी हो गई है।

Read more

Local News