मुंगेर: मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों में चल रही 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में सड़क, पुल, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।
आयुक्त ने अधिकारियों से परियोजनाओं में आ रही अड़चनों की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को गति देने और निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।
मोकामा-मुंगेर एक्सप्रेसवे समेत कई बड़ी योजनाओं की समीक्षा
बैठक में 619 करोड़ रुपये की मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके अलावा जमुई में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की स्थिति भी देखी गई।
अधिकारियों से 270.31 करोड़ रुपये की कुंडघाट जलाशय योजना और 481 करोड़ रुपये की सरमेरा-पचना ग्रीनफील्ड बाइपास सड़क की प्रगति का भी अपडेट लिया गया।
मुंगेर जिले की इन परियोजनाओं पर भी नजर
मुंगेर जिले में चल रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने 253.61 करोड़ रुपये की मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना की जानकारी ली।
इसके साथ ही 124.625 करोड़ रुपये की असरगंज औद्योगिक क्षेत्र विकास योजना, 251.55 करोड़ रुपये की डकरानाला पंप नहर योजना और 534.53 करोड़ रुपये की सुल्तानगंज-तारापुर-संग्रामपुर-बेलहर-कटोरिया-चांदन-दर्दमारा सड़क के फोरलेन विस्तार एवं मजबूतीकरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
जमीन अधिग्रहण की समस्याओं को जल्द सुलझाने का निर्देश
समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कहा कि परियोजनाओं में जमीन अधिग्रहण, प्रशासनिक प्रक्रिया या तकनीकी कारणों से यदि कोई बाधा आ रही है, तो संबंधित विभाग आपसी समन्वय से उसका समाधान करें।
उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानको
