Tuesday, September 15, 2026

रामगढ़ में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन अंडर-17 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; जानें विजेता स्कूल.

Share

रामगढ़: सिदो-कान्हू मैदान में मंगलवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन रामगढ़ विधायक ममता देवी और मांडू विधायक निर्मल महतो समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी और 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्कूली खिलाड़ियों को गांव से राष्ट्रीय स्तर तक मंच

उद्घाटन समारोह में विधायक ममता देवी ने कहा कि खेलो झारखंड राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके जरिए स्कूली बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी गांव और प्रखंड स्तर से आगे बढ़कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर देना है।

पहले दिन तीन खेलों में हुए मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

मुकाबलों के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वॉलीबॉल में इन स्कूलों ने मारी बाजी

बालिका वर्ग

  • विजेता: एस.एन. उच्च विद्यालय, बरकाकाना, पतरातू
  • उपविजेता: पीएम श्री उच्च विद्यालय, बरियातू, गोला

बालक वर्ग

  • विजेता: जनता प्लस टू उच्च विद्यालय, चैनपुर, मांडू
  • उपविजेता: एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, गोला

कबड्डी में विजेता और उपविजेता

बालक वर्ग

  • विजेता: आर.बी. प्लस टू उच्च विद्यालय, सांडी, चितरपुर
  • उपविजेता: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चटाक, दुलमी

बालिका वर्ग

  • विजेता: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, दुलमी
  • उपविजेता: के.बी. प्लस टू उच्च विद्यालय, लारी, चितरपुर

खो-खो में सीऊर के खिलाड़ियों का दबदबा

बालक वर्ग

  • विजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीऊर, पतरातू
  • उपविजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाड़ी हिंदी, गोला

बालिका वर्ग

  • विजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीऊर, पतरातू
  • उपविजेता: पीएम श्री उच्च विद्यालय, कूल्ही, दुलमी

खेल प्रतिभाओं को पहचानना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य

जिला स्तरीय आयोजन में शामिल होने पहुंचे खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

आयोजकों

Read more

Local News