Thursday, August 20, 2026

JTET 2026: 31 अगस्त तक आवेदन में सुधार का मौका, JAC ने जारी की अहम सूचना.

Share

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार करने के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।

Login ID और Password से कर सकेंगे संशोधन

जिन अभ्यर्थियों ने JTET 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अपने Login ID और Password के जरिए संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन में उपलब्ध सुधार विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवेदन में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, विषय समेत अन्य जानकारी में गलती होने पर निर्धारित नियमों के अनुसार उसे ठीक किया जा सकता है। हालांकि, ऐसे विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी, जिनसे आवेदन शुल्क की राशि प्रभावित होती है।

31 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका

JAC के अनुसार आवेदन सुधार की यह अंतिम समय-सीमा है। 31 अगस्त के बाद आवेदन में संशोधन से जुड़े किसी अनुरोध या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपने आवेदन की सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

सुधार करने के बाद उम्मीदवारों को Final Submit करना होगा और संशोधित Final Application Form डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा। भविष्य में आवेदन से संबंधित किसी विवाद या दावे की स्थिति में यही अंतिम आवेदन पत्र मान्य माना जाएगा।

पुराने आवेदन से जुड़े उम्मीदवारों के लिए भी सूचना

JAC ने 2024 में किए गए आवेदन से संबंधित उन अभ्यर्थियों के लिए भी जानकारी दी है, जिनका पुराना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं था अथवा सक्रिय नहीं था और जिन्होंने Candidate Validation Process के माध्यम से अपने विवरण के सत्यापन के लिए आवेदन किया था।

जिन उम्मीदवारों का विवरण पूरी तरह सत्यापित हो चुका है, वे 20 से 31 अगस्त 2026 के बीच नए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करते हुए JTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें आवेदन का अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

JAC ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे तय समय के भीतर आवेदन में आवश्यक सुधार, Final Submit और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें।

Read more

Local News