रांची के मेदांता अस्पताल में 40 हजार भुगतान की मांग को लेकर शव नहीं दिया जा रहा था। 32 वर्षीय युवक पिंटू कुमार को गुरुवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने 40 हजार का भुगतान भी किया। उसके बाद भर्ती मरीज की मौत सुबह हो गई, जिसके बाद प्रबंधन शव देने के बदले 40485 रुपए का बिल चुकाने की मांग कर रहा था। परिजनों ने उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क किया। उसके बाद मंत्री से अस्पताल प्रबंधन से खुद से बातकर शव छोड़ने को कहा। इसके बाद प्रबंधन ने शव को छोड़ा। बता दें कि दो दिन पहले भी एक अस्पताल ने शव को बंधक बना लिया था, उस वक्त भी स्वास्थ्य मंत्री ने पहल कर शव छुड़ाया था।



